Home
Gadgets

Samsung Galaxy Tab S9 Series अब तक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सभी डिटेल्स

Samsung Galaxy Tab S9 Series: सैमसंग ने अपने Galaxy Unpacked 2023 इवेंट में अपनी नई टैबलेट सीरीज को अब तक के सबसे पावरफुल प्रोसेसक के साथ लॉन्‍च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने एक साथ तीन टैबलेट को पेश किया है। जिसमें Galaxy Tab S9, Galaxy Tab S9 Plus और Galaxy Tab S9 Ultra शामिल है। इन नई सीरीज को कई दमदार फीचर्स से पैक्ड किया गया है। तीनों लेटेस्ट मॉडल को बेज और ग्रेफाइट शेड के साथ लाया गया है। तो आइए आपको इस टैब की खूबियों से रूबरू करवाते हैं।

इस सीरीज के बेस मॉडल Tab S9 को 8GB + 128GB और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लाया गया है। Tab S9 Plus को 12GB+256GB और 12GB+512GB वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा Galaxy Tab S9 Ultra को 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+1TB वेरिएंट्स के साथ कंपनी ने पेश किया है। सैमसंग ने Galaxy Tab S9 सीरीज के लिए बुक कवर कीबोर्ड, स्मार्ट बुक कवर, आउटडोर कवर, नोटपेपर स्क्रीन और बुक कवर कीबोर्ड स्लिम सहित कई एक्‍सेसरीज भी पेश किए हैं।

Samsung Galaxy Tab S9 के स्पेसिफिकेशन

Tab S9 में 11 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगें। सैमसंग ने इस टैब में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर को शामिल किया है। इसके साथ ही इसमें 12 GB तक रैम मिल रहा है। Tab S9 एंड्रॉयड ओएस 13 पर चलेगा। इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Galaxy Tab S9 Seriesअब तक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Tab S9 में कंपनी 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दे रही है, जिसे एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G , 4G एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.3, GPS/ A-GPS और USB टाइप-सी पोर्ट ऑप्‍शंस मिल रहे हैं। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए सैमसंग ने इसमें 8,400mAh की बैटरी दी है। Tab S9 सीरीज के सभी मॉडल्स में क्वाड स्टीरियो स्पीकर शामिल किए गए हैं, जिनमें AKG का साउंड और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट मिलेगा। ये लेटेस्ट टैब S पेन के साथ आएंगे।

Samsung Galaxy Tab S9+ स्पेसिफिकेशन

Tab S9 Plus के स्‍पेसिफ‍िकेशन Tab S9 जैसे ही हैं। इसमें 12.4 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएंगे। इसमें बी कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर शामिल किया है। Tab S9 Plus में टैब 9 की तरह डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है. जो 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड दिया गया है। सेल्‍फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसमें 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा, जिसे एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 10,090mAh की बैटरी दी है।

Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के स्पेसिफिकेशन

Tab S9 Ultra में सबसे बड़ी स्क्रीन 14.6 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। यह टैब एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड वन यूआई पर चलेगा। इसमें कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस किया है। इसमें 16GB तक रैम मिल रही है। Tab S9 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं जो पंच होल के अंदर की ओर हैं। Tab S9 Ultra में सबसे ज्यादा 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें सैमसंग ने 11,200mAh की बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has launched the Samsung Galaxy Tab S9 Series with the most powerful processor ever. The company has also introduced a range of accessories for the Galaxy Tab S9 series including Book Cover Keyboard, Smart Book Cover, Outdoor Cover, Notepaper Screen and Book Cover Keyboard Slim.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X