Home
Gadgets

भारत में Samsung Galaxy Watch6 सीरीज को 15,000 रुपये छूट के साथ खरीदने का मौका, यहां से करे ऑर्डर

Samsung Galaxy Watch 6 Series: अगर आप भी सैमसंग का गैलेक्सी स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए यह समय उचित हो सकता है। वर्तमान में Samsung Galaxy Watch6 सीरीज को भारत में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत खरीदा जा सकता है।

हालांकि, इस वॉच पर मिलने वाला यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है। दरअसल ग्राहक इसे सैमसंग ई-स्टोर से भारी भरमक छूट के साथ 30 जून 2024 तक ले सकेंगे। तो चलिए आपको आगे इस खास सेल के तहत मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy Watch6 सीरीज को 15,000 रुपये छूट के साथ खरीदने का मौका

Samsung Galaxy Watch6 (40mm) ब्लूटूथ वर्ज़न की कीमत 29,999 रुपये है, लेकिन ग्राहक इसे 25,999 रुपये में ले सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक बैंक ऑफर्स के तहत इस वॉच पर 8,000 रुपये का अन्य डिस्काउंट लाभ ले सकेंगे, जिसके बाद इस वॉच की प्रभावी कीमत 17,999 रुपये तक हो जाएगी। आपको बता दें, सेम यहीं बैंक डिस्काउंट सैमसंग गैलेक्सी वॉच6 के LTE 40mm वर्ज़न पर भी उपल्बध कराया गया है।

इसके साथ ही Galaxy Watch 6 Classic BT/LTE 43mm और Galaxy Watch 6 Classic BT/LTE 47mm वर्जन पर भी कंपनी ग्राहकों को 8,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। लेकिन यह डिस्काउंट ऑफर कॉर्पोरेट कार्ड और Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर लागू नहीं होगा।

Samsung Galaxy Watch6 सीरीज को 15,000 रुपये छूट के साथ खरीदने का मौका

आपको बता दें, यह डिस्काउंट महीने में एक बार एक कार्ड पर ही खरीदा जा सकता है, चाहे कोई भी प्रोडक्ट खरीदा गया हो। साथ ही साथ कंपनी Samsung Watch 6 सीरीज के कुछ सेलेक्टेड मॉडल पर 2,000 रुपये तक का कूपन भी दे रही है।

इसके साथ ही इसे नो-कॉस्ट EMI पर भी लिया जा सकेगा। इन पर मिलने वाले ऑफर्स को आप Samsung की ऑफिशियली साइट पर जाकर देख सकते हैं।

Samsung Galaxy Watch6 सीरीज को 15,000 रुपये छूट के साथ खरीदने का मौका

सैमसंग की Galaxy Unpacked इवेंट अगले महीने 10 जुलाई को हो सकता है। जिसमें कंपनी अपनी नेक्स्ट जेनरेशन वॉच Galaxy Watch7 Series को लॉन्च करेगी।

इसके अलावा इवेंट में सैमसंग Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6, Galaxy Buds 6 सीरीज, Galaxy Ring के साथ अपने अन्य प्रोडक्ट्स पर से पर्दा उठा सकता है। हालांकि, अभी तक ब्रांड ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Watch 6 Series Now Available With Up to Rs 15,000 Discount in India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X