Home
Gadgets

Samsung Galaxy Watch 6 Series की प्राइज, कलर समेत कई डिटेल्स लीक

Samsung Galaxy Watch 6 Series: की नई जनरेशन की Galaxy Watch 6 Series को कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार हैं। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग वॉच की प्राइज और कलर समेत कई जानकारियां लीक हो गई हैं। सैमसंग इस वॉच को अपने सबसे बड़े इवेंट में Galaxy Z Fold के साथ पेश कर सकता है। कंपनी का यह मेगा इवेंट दक्षिण कोरिया में आयोजित किया जाएगा। तो आइए आपको इस वॉच की लीक जानकारी के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।

Samsung Galaxy Watch 6 की कीमत

लीक जानकारी के अनुसार फ्रांस में सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 और सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 क्लासिक की कीमत EUR 319.99 (लगभग 26,600 रुपये) और EUR 419.99 (लगभग 37,600 रुपये) तय की जाएगाी सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 40 mm ब्लूटूथ ओनली वेरिएंट की कीमत 319.99 यूरो होगी, जबकि एलटीई वर्जन की कीमत 369.99 यूरो (लगभग 33,100 रुपये) होगी। रिपोर्ट की मानें तो, 40mm वेरिएंट ग्रेफाइट और क्रीम कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 के केवल 44mm ब्लूटूथ वेरिएंट की कीमत EUR 349.99 (करीब 31,300 रुपये) तय की जा सकती है, जबकि LTE वेरिएंट की कीमत EUR 399.99 (करीब 35,800 रुपये) हो सकती है। इस वेरिएंट को ग्रेफाइट और सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Watch 6 Series की प्राइज, कलर समेत कई डिटेल्स लीक

Samsung Galaxy Watch 6 Classic की कीमत

गैलेक्सी वॉच 6 क्लासिक ब्लूटूथ के साथ आ रहा है, इसके 43 मिमी बेस वेरिएंट की कीमत EUR 419.99 हो सकती है, जबकि LTE वेरिएंट की कीमत EUR 469.99 (करीब 42,100 रुपये) बताई जा रही है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो गैलेक्सी वॉच 6 क्लासिक 47 एमएम ऑप्शन वाले वॉच की कीमत ब्लूटूथ वर्जन के लिए 449.99 यूरो (करीब 40,300 रुपये) और एलटीई मॉडल के लिए 499.99 यूरो (करीब 44,800 रुपये) हो सकता है। कंपनी अपने इस मॉडल के दोनों वेरिएंट को ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ ला सकती है।
आपको बता दें, सैमसंग का Galaxy Unpacked event 2023 इवेंट 28 जुलाई को आयोजित होने वाला है। जिसमें सैमसंग अपना नया फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 दोनों को लॉन्च कर रहा है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 SoC दिया गया है। Galaxy Flip 5 में बड़ा कवर डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Even before the launch of Samsung Galaxy Watch 6 Series, its price has been leaked. The company of this watch can present its upcoming event Galaxy Unpacked event in 2023.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X