Home
Gadgets

Samsung Galaxy Watch 6 VS Watch 6 Classic में आपके लिए कौन है बेस्ट, यहां जानें

Samsung Galaxy Watch 6 vs Watch 6 Classic: आज स्मार्टवॉच हमारे जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। अगर आप भी नया स्मार्टवॉच लेने का प्लान कर रहे हैं, तो सैमसंग वॉच 6 सीरीज आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 और सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 क्लासिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें से आप अपने लिए बेस्ट स्मार्टवॉच का चुनाव कर सकें। तो चलिए आगे इन वॉच की कीमत से लेकर डिजाइन और स्पेक्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Galaxy Watch 6 vs Watch 6 Classic कीमत

सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 (Galaxy Watch 6 ) के 40 मिमी डायल वाले ब्लूटूथ और वाईफाई कनेक्टिविटी से लैस स्मार्टवॉच को ग्राहक 19,999 रुपये की कीमत में खरीद सकता है। वहीं इसके 40 मिमी डायल वाले LTE कनेक्टिविटी वॉच 6 को 33,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा। अब बात सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 क्लासिक (Galaxy Watch 6 Classic) की कीमत की करें तो इसके ब्लूटूथ और वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ 43 मिमी डायल वाले वॉच को 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy Watch 6 VS Watch 6 Classic में आपके लिए कौन है बेस्ट

Galaxy Watch 6 vs Watch 6 Classic स्पेक्स

गैलेक्सी 6 के 40mm में 1.3-inch का स्क्रीन दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 432×432 पिक्सल है। वहीं इसके 44mm के डायल में 1.5-inch का Super AMOLED स्क्रीन मिलेगा। गैलेक्सी वॉच 6 क्लासिक के 43mm डायल में 1.3-inch का स्क्रीन और 432×432 पिक्सल रेजोल्यूशन मिल रहा है। इसके 47mm डायल में 1.5-inch स्क्रीन दी गई है, जो 480×480 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आ रहा है। इसमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले का यूज किया गया है।

इन दोनों वॉच में कंपनी ने नए हेल्थ और फिटनेस फीचर्स को शामिल किया है। जो टेम्प्रेचर सेंसर, बैरोमीटर, सैमसंग बायो एक्टिव सेंसर, गियरो सेंसर, लाइट सेंसर और 3D Hall सेंसर से लैस है। साथ ही इसमें आपको बॉडी कॉम्पोजिशन फीचर भी मिलेगा, जो फिजिकल मेजरमेंट के काम आता है। इसके साथ ही इसमें Personalised Heart Rate Zone फीचर शामिल किया गया है।

Galaxy Watch 6 vs Watch 6 Classic स्टोरेज

सैमसंग ने अपनी इन दोनों वॉच में Samsung Exynos W930 dual-core का चिपसेट को शामिल किया है, जो 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ रहा है। वहीं इनके बैटरी बैकअप की बात की जाए तो ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ यह 30 घंटे का बैकअप दे रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Which smartwatch can be best for you between Samsung Galaxy Watch 6 and Watch 6 Classic? Let us know.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X