बायोएक्टिव सेंसर के साथ Samsung Galaxy Watch Ultra और Galaxy Watch 7 लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
Samsung Galaxy Watch Ultra, Galaxy Watch 7 Price: सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2024 में स्मार्टफोन, रिंग के साथ दो नए स्मार्ट वॉच भी लॉन्च किए हैं।
जिनका इंतजार पिछले कई महीने से यूजर्स कर रहे थे। इन लेटेस्ट वॉच को बाजार में Samsung Galaxy Ultra और Samsung Galaxy Watch 7 के नाम से उपल्बध कराया गया है।

ये स्मार्टवॉच सैमसंग की वियरेबल टेक्नोलॉजी लाइनअप में एक खास अपडेट को चिह्नित करती हैं, जो यूजर्स की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं और डिजाइन ऑफर करती हैं।
इन वॉच को Galaxy AI के साथ पहले से एडवांस बनाया गया है। गैलेक्सी वॉच 7 से यूजर 100 से ज्यादा वर्कआउट की ट्रैकिंग कर सकेंगे।
इसके साथ ही ये बॉडी कंपोजिशन फीचर फिटनेस और हेल्थ का पूरा स्नैपशॉट ऑफर करती है। आइए आपको इन दोनों स्मार्ट वॉच की कीमत से लेकर फीचर्स तक बारे में विस्तार से बताते है।
Galaxy Watch 7 के स्पेसिफिकेशन: गैलेक्सी वॉच 7 को दो साइज, 40 मिमी और 44 मिमी में उपलब्ध कराया गया है, जो आयाम और वजन में अलग-अलग प्राथमिकताओं को पूरा करती है। आर्मर एल्युमिनियम 2 से तैयार और सफायर ग्लास की खासियतों के साथ यह टिकाऊपन का दावा करता है।
गैलेक्सी वॉच 7 को 3nm प्रोसेसर दिया गया है। डुअल-फ़्रीक्वेंसी GPS सिस्टम (L1 + L5) से लैस, यह सटीक स्थान ट्रैकिंग सुनिश्चित करता है। स्मार्टवॉच सैमसंग के वन UI ओवरले के साथ WearOS 5 पर चलती है, जो एक सहज यूजर एक्सपीरियंस ऑफर करती है।
कीमत व उपलब्धता: सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 की कीमत $299 यानी (लगभग 25,000 रुपये) से शुरू होती है। आज से यानी 10 जुलाई से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी बिक्री 24 जुलाई से शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो क्रीम, ग्रीन (40 mm) और ग्रीन, सिल्वर (44 mm) शामिल हैं।
Galaxy Ultra स्पेसिफिकेशन: गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा सैमसंग के मजबूत, एडवेंचर-रेडी स्मार्टवॉच में प्रवेश का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें टाइटेनियम-ग्रेड फ्रेम और सफायर ग्लास के साथ एक 47 मिमी का आकार है, जो चरम वातावरण में स्थायित्व सुनिश्चित करता है।
480x480 पिक्सल और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 1.5 इंच का सुपर AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दिया गया है। गैलेक्सी वॉच 7 के समान 3nm Exynos W1000 प्रोसेसर और डुअल-फ़्रीक्वेंसी GPS सिस्टम पर संचालित होता है। यह हाई डिस्प्ले और सटीक ट्रैकिंग कैपेसिटी की गारंटी देता है।
Samsung Galaxy Ultra कीमत और उपलब्धता: Samsung Galaxy Ultra की कीमत $649 यानी (लगभग 54,200 रुपये) है। Samsung Galaxy Watch Ultra को आज से 10 जुलाई से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जिसे ग्राहक 24 जुलाई से खरीद सकेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम व्हाइट में लाया गया है।
Galaxy Watch 7 और Galaxy Watch Ultra दोनों ही आपके स्वास्थ्य और फिटनेस के सफर को बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई है। दोनों मॉडलों में हाई बायोएक्टिव सेंसर दिया गया है। यह सेंसर हार्ट रेट, रक्त ऑक्सीजन और स्लीपिंग जैसे खास स्वास्थ्य मैट्रिक्स को ट्रैक करता है।
इसके अलावा दोनों वॉचेस स्वास्थ्य ट्रैकिंग फैसलिटी भी ऑफर करती हैं, जिसमें AI फीचर के साथ स्लीपिंग खासियत, एक्सरसाइज ट्रैकिंग और सटीक समय की गति की निगरानी भी शामिल है।
गैलेक्सी वॉच 7 50 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंस प्रदान करता है, जबकि अल्ट्रा 10 मीटर तक प्रभावशाली है। वायरलेस फास्ट चार्जिंग किसी भी Qi-पेयर वायरलेस चार्जर से अपनी वॉच को इजली चार्ज कर सकते हैं।
दोनों मॉडल Google के Wear OS पर संचालित होते हैं, जिसके ऊपर Samsung का One UI Watch 6 है, जो यूजर के अनुकूल अनुभव प्रदान करता है।


Click it and Unblock the Notifications








