Home
Gadgets

Samsung Galaxy Watch8 Series Launch: AI-पावर्ड हेल्थ फीचर्स और नया डिजाइन, जानिए स्पेक्स और खूबियां

Samsung Galaxy Watch8 Series Launch: Samsung ने आज अपनी अगली पीढ़ी की स्मार्टवॉच सीरीज, Galaxy Watch8 और Galaxy Watch8 Classic, Galaxy Watch Ultra को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने डिजाइन, हेल्थ ट्रैकिंग और परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार करते हुए वॉच को पहले से ज्यादा स्मार्ट और कंफर्टेबल बना दिया है।

यहां हम इस डिवाइस से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स के बारे में जानेंगे। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि इस डिवाइस में कंपनी ने क्या नए है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

AI-पावर्ड हेल्थ फीचर्स और नए डिजाइन वाली Samsung Galaxy Watch 8 Series

डिजाइन का नया स्टैंडर्ड

Galaxy Watch8 को Samsung की अब तक की सबसे पतली और आरामदायक स्मार्टवॉच बताया गया है। इसका नया 'कुशन डिजाइन' और Dynamic Lug सिस्टम यूजर की कलाई के साथ नेचुरली मूव करता है, जिससे वॉच फिट और सटीक हेल्थ ट्रैकिंग दोनों में सुधार होता है।

बेहतर डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Galaxy Watch8 सीरीज में 3,000 निट्स की ब्राइटनेस वाला AMOLED डिस्प्ले है, जो तेज धूप में भी आसानी से देखा जा सकता है।

इसका नया 3nm प्रोसेसर अब तक का सबसे पावरफुल Samsung वॉच चिपसेट है जो स्मूथ और पावर एफिशिएंट परफॉर्मेंस देता है।

साथ ही, इसमें डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS भी दिया गया है, जिससे लोकेशन और ज्यादा सटीक मिलेगी।

मॉडल साइज रंग बैटरी डिस्प्ले प्रोसेसर स्टोरेज
Galaxy Watch8 44mm, 40mm Graphite, Silver 435mAh / 325mAh AMOLED, 3,000 nits Exynos W1000 (3nm) 2GB RAM + 32GB
Galaxy Watch8 Classic 46mm Black, White 445mAh AMOLED, Sapphire Crystal Exynos W1000 (3nm) 2GB RAM + 64GB

AI हेल्थ और फिटनेस फीचर्स

इन डिवाइस में Samsung Health ऐप में अब नए AI-पावर्ड फीचर्स जोड़े गए हैं, जिसमें Antioxidant Index, Running Coach, Sleep Guidance और Energy Score शामिल हैं।

  • Antioxidant Index से इस स्मार्टवॉच में पहली बार कैरोटीनोइड्स मापने की सुविधा मिली है।
  • Running Coach फीचर फिटनेस लेवल के आधार पर पर्सनल ट्रेनिंग प्लान तैयार कर सकता है।
  • Sleep Guidance आपके लिए बेहतर नींद के लिए Circadian Rhythm के आधार पर सोने का समय सजेस्ट करता है।
  • High Stress Alert और Mindfulness Tracker रियल टाइम स्ट्रेस मॉनिटरिंग और रिलीफ गाइडेंस देता है।
  • Energy Score आपकी फिजिकल और मेंटल एनर्जी को मिक्स कर दिनभर की एनर्जी स्टेट बताता है।

Wear OS 6 और Gemini AI असिस्टेंट का कमाल

Galaxy Watch8 सीरीज में Wear OS 6 दिया गया है और यह पहली वॉच है जो Google Gemini AI असिस्टेंट के साथ आउट-ऑफ-द-बॉक्स आती है।

Gemini की मदद से आप सिर्फ बोलकर किसी दोस्त को टेक्स्ट भेज सकते हैं, कैफे लोकेट कर सकते हैं, या "Start a 30-minute run" कहकर वर्कआउट शुरू कर सकते हैं।

UI में बड़े बदलाव: One UI 8 Watch

One UI 8 Watch के साथ कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें Multi-info Tiles की सुविधा होगी, जो एक स्क्रीन पर मौसम, हेल्थ, इवेंट्स जैसी जानकारियां दिखाएगा। इसके अलावा Now Bar और Depthless Notifications यूजर इंटरफेस अब ज्यादा सहज और कंफर्टेबल बनाएंगे।

AI-पावर्ड हेल्थ फीचर्स और नए डिजाइन वाली Samsung Galaxy Watch 8 Series

उपलब्धता और कीमत

Samsung Galaxy Watch8, Watch8 Classic और Galaxy Watch Ultra आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और इनकी सेल 25 जुलाई 2025 से शुरू होगी।

मॉडल शुरुआती कीमत (USD) अनुमानित कीमत (INR)
Galaxy Watch8 Classic $499 ₹42,100 लगभग
Galaxy Watch8 $349 ₹29,500 लगभग
Galaxy Watch Ultra $649 ₹54,900 लगभग
  • Galaxy Watch8 44mm और 40mm साइज में Graphite और Silver कलर में उपलब्ध है।
  • Galaxy Watch8 Classic 46mm साइज में Black और White कलर में उपलब्ध है।
  • Galaxy Watch Ultra को एडवेंचर और रफ यूजर्स के लिए खास पेश किया गया है और इसे टाइटेनियम ब्लू कलर में पेश किया गया है।

स्मार्टवॉच का नया चैंपियन?

Samsung Galaxy Watch8 सीरीज उन लोगों के लिए शानदार है जो स्टाइल, हेल्थ ट्रैकिंग और AI का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं। खासकर Google Gemini, AI-पावर्ड हेल्थ टूल्स और पतले डिजाइन के कारण यह एक प्रीमियम वॉच एक्सपीरियंस ऑफर करती है। अगर आप भी एक स्मार्ट हेल्थ साथी की तलाश में हैं, तो Galaxy Watch8 सीरीज़ आपके लिए फिट बैठ सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Watch 8 Series Launch features price specifications and ai features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X