Samsung Galaxy Watch FE की इस दिन होने जा रही एंट्री, जानिए लॉन्च डेट और कीमत
Samsung Galaxy Watch FE कई दिनों से लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है, यह सैमसंग की पहली फैन एडिशन वॉच होगी। बता दें, इसे हाल ही में ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लिस्ट किया गया है।
इसके अलावा इसे हाल ही में Amazon Italy की वेबसाइट पर इस वॉच को कीमत के साथ देखा गया था। अब Galaxy Watch FE के लॉन्चिंग डेट से लेकर कीमत व फीचर्स तक पर से पर्दा उठ चुका है। तो आइए आपको यहां हम इसकी डिटेल्स बताते हैं।
Samsung Galaxy Watch FE लॉन्चिंग- टिपस्टर MysteryLupin ने सैमसंग के इस आगामी वॉच को लेकर खुलासा किया है। जिसके अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी वॉच एफई को 24 जून को लॉन्च किया जाएगा। जो सैमसंग के अगले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Galaxy Unpacked Event) से कुछ हफ़्ते पहले होगा।
Samsung Galaxy Watch FE संभावित कीमत- अमेजन लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी इस वॉच की कीमत €199 (करीब 17,862 रुपये) होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लैक, सिल्वर और पिंक गोल्ड कलर में लाए जानें की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Watch FE स्पेक्स- गैलेक्सी वॉच FE में 396 x 396 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन वाला 1.2 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें इन-हाउस Exynos W920 डुअल-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो 1.5GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आएगा।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह वॉच Wear OS-आधारित One UI 5.0 वॉच के साथ आ सकती है। जिसमें 247mAh तक की बैटरी शामिल किए जाने की उम्मीद है, जो लगभग 30 घंटे की बैटरी लाइफ देगी।

इसके अलावा इसमें ब्राइटनेस सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, बायोइम्पेडेंस एनालिसिस, ECG सेंसर, जायरोस्कोप जैसे अन्य फीचर्स भी मिलेंगे। FE डिवाइस सैमसंग द्वारा संचालित वेयर ओएस पर चल सकता है। यह वॉच IP68 रेटिंग, MIL-STD 810H प्रमाणीकरण और 5ATM जल प्रतिरोध भी हो सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, NFC, GPS दी जा सकती हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, बायोइलेक्ट्रिकल इम्पीडेंस एनालिसिस, इलेक्ट्रिकल कार्डियक सेंसर, जाइरोस्कोप और जियोमैग्नेटिक सेंसर भी हो सकते हैं।
आपको बता दें, 10 जुलाई को सैमसंग अपना नेक्स्ट Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित कर सकता है। जिसमें नई पीढ़ी के फोल्डेबल फोन, Galaxy Watch 7, Watch 7 Ultra और अन्य कंपनी के प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








