Home
Gadgets

Samsung Galaxy Watch FE स्मार्टवॉच के कलर ऑप्शन लीक

Samsung Galaxy Watch FE स्मार्टवॉच को इस साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि, यह Galaxy Watch 4 का एक अपग्रेड वर्जन हो सकता है, जिसे कंपनी ने अगस्त 2021 में लॉन्च किया था।

हालांकि, इस आगामी वॉच की पहले भी कई लीक्स सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब सामने आई लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है, इस Galaxy Watch FE स्मार्टवॉच को सर्कुलर एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। अब इसके स्ट्रैप कलर ऑप्शन की लीक सामने आई है।

Samsung Galaxy Watch FE स्मार्टवॉच के कलर ऑप्शन लीक

फेमस टिप्स्टर सुधांशु अंबोरे ने Samsung Galaxy Watch FE को लेकर दावा किया है कि, इसे सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया X पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि, स्मार्टवॉच के साथ स्ट्रैप के कई विविड कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।

Samsung Galaxy Watch FE स्मार्टवॉच के कलर ऑप्शन लीक

अपने पोस्ट में टिप्स्टर ने गैलेक्सी वॉच एफई की फोटोज शेयर किया है। जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि, इस वॉच को सिलिकॉन स्ट्रैप लाइट ब्लू, ब्लैक और लाइट पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही टिप्स्टर ने सैमसंग के इस आगामी सैमसंग स्मार्टवॉच के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स को भी कंफर्म किया है।

इसमें यूजर्स को 396 x 396 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले 1.2-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले दिए जानें की बात कही गई है। कथित तौर पर Galaxy Watch FE स्मार्टवॉच Samsung One UI Watch 5.0 सॉफ्टवेयर पर काम करेगी।

पोस्ट के अनुसार इस स्मार्टवॉच में Exynos W920 SoC मिलेगा, जो एक डुअल कोर 1.18GHz प्रोसेसर है, और इस चिप के साथ 1.5GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो इस डिवाइस को 247mAh बैटरी के साथ लाया जा सकता है। जो यूजर को 30 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करेगा। वहीं, डिजाइन की बात करें तो इस स्मार्टवॉच को गोल डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी बॉडी एल्यूमीनियम से तैयार की गई है।

टिपस्टर के अनुसार कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस, WiFi 802.11 a/b/g/n 2.4GHz + 5 GHz मिलेगा। इसके साथ ही इसमें कथित तौर पर बायोइलेक्ट्रिकल इम्पीडेंस एनालिसिस, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, बैरोमीटर, ब्राइटनेस और हार्ट रेट, इलेक्ट्रिकल कार्डिएक सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर भी शामिल किए गए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Watch FE Smartwatch Color Options leaked
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X