Home
Gadgets

सुपर एमोलेड डिस्प्ले, IP68 रेटिंग के साथ Samsung Galaxy Watch FE लॉन्च, 24 जून से शुरू होगी बिक्री

Samsung Galaxy Watch FE Price: आखिरकार Samsung ने अपने ग्राहकों के लिए अपना नया स्मार्टवॉच Galaxy Watch FE (Fan Edition) को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग की इस नई स्मार्टवॉच में कंपनी ने सुपर एमोलेड डिस्प्ले और IP68 रेटिंग के साथ डुअल-कोर Exynos W920 चिपसेट दिया है।

इसके साथ ही यह वॉच कई हेल्थ फीचर्स से लैस है। ओएस की बात करें तो यह Wear OS पर काम करेगी। इसके अलावा इसमें 5ATM वॉटर रसिस्टेंस फीचर भी दिया गया है। तो आइए आगे सैमसंग की पहली FE ब्रांडेड स्मार्टवॉच की कीमत और खासियत और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

सुपर एमोलेड डिस्प्ले, IP68 रेटिंग के साथ Samsung Galaxy Watch FE लॉन्च

Samsung Galaxy Watch FE कीमत व कलर ऑप्शन- बता दें, कंपनी ने Galaxy Watch 4 के लाइट वर्जन के तौर पर सैमसंग गैलेक्सी वॉच एफई को लॉन्च किया है। अपने इस वॉच की कीमत कंपनी ने 199 डॉलर यानी (करीब 16,000 रुपये) तय किया है।

अगर आपको भी इस वॉच का इंतजार है तो बता दे, इसकी बिक्री 24 जून से शुरू होगी। इसे वॉच को कंपनी ने गोल्ड, सिल्वर, ब्लैक और पिंक चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराई है।

सुपर एमोलेड डिस्प्ले, IP68 रेटिंग के साथ Samsung Galaxy Watch FE लॉन्च

Samsung Galaxy Watch FE स्पेक्स- इस वॉच में 1.2 इंच साइज का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो इसमें 396 x 396 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसके डिस्प्ले पर सैफायर ग्लास की सेफ्टी दी मिलती है।

यह वॉच में Exynos W920 चिपसेट शामिल किया गया है। जिसका रैम 1.5GB है और स्टोरेज 16GB तक है। ओएस की बात करें तो यह Wear OS पर काम करती है। इसके ऊपर कंपनी की One UI 5 Watch लेयर भी है। इसे सैमसंग ने सिंगल 40mm वेरिएंट में पेश किया है।

इतना ही नहीं इसमें यूजर को 100 से ज्यादा वर्कआउट ट्रैक मिलेंगे। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें स्लीप ट्रैकिंग, स्लीप कोचिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह वॉच हार्ट रेट मॉनिटर करने में भी सक्षम है।

इसके साथ ही इससे ब्लड प्रेशर को भी मॉनीटर किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें आपको एक्सिलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियो मेग्नेटिक सेंसर जैसे अन्य सेंसर्स का भी सपोर्ट मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 वर्जन , Wi-Fi, NFC और मल्टीपल सैटेलाइट सिस्टम दिया गया है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP68 रेटिंग प्राप्त है। इसे स्विमिंग के दौरान कैरी करने के लिए इसमें 5ATM वॉटर रसिस्टेंस भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Watch FE with AMOLED Display, IP68 Rating Launched Know Price, Features, Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X