Galaxy S24 सीरीज के साथ Samsung ने पेश की खास Ring, जो रखेगी आपकी सेहत का ख्याल
Samsung Smart Ring: सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2024 में Samsung Galaxy S24 सीरीज के साथ अपना एक खास रिंग Samsung Galaxy Ring भी पेश किया है। इस रिंग को कंपनी ने गैलेक्सी एआई फीचर्स से लैस किया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी सेहत का पूरा ख्याल रख सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्ट रिंग को लॉन्च नहीं किया है। साथ ही इसकी खूबियों को भी लेकर कोई खास खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने केवल रिंग का एक टीजर पोस्ट किया गया है। तो चलिए आपको इस अपकमिंग रिंग के संभावित फीचर्स से रूबरू करवाते हैं।

फिलहाल कंपनी ने इस रिंग की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, सैमसंग ने इस रिंग का टीजर पोस्ट करते हुए बताया कि, यह यूजर्स की सेहत का अच्छे से ख्याल रखेगा। इसमें शामिल फीचर्स यूजर्स को उनके शरीर में हो रही सभी गतिविधियों की जानकारी देगा।
डिजाइन की बात करें तो यह रिंग देखने में काफी आकर्षित है। कंपनी ने अपने लॉन्च इवेंट के दौरान इस रिंग की केवल झलक दिखाई है। अब यह रिंग अपने खास फीचर्स को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
AI फीचर से लैस होगी Ring
रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग की इस स्मार्ट गैलेक्सी रिंग में एआई फीचर मिलेगा। इसके अलावा इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर , SpO2 सेंसर जैसे कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स शामिल होंगे। खबरों की मानें तो AI की मदद से इस स्मार्ट रिंग को कंपनी काफी पावरफुल बना सकती है। इसके साथ ही इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, सैमसंग की यह स्मार्ट रिंग सैमसंग के हेल्थ एप्प की मदद से यूज की जा सकेगी। कीमत की बात करें तो फिलहाल को जानकारी सामने नहीं आई है।
अपने अनपैक्ड इवेंट 2024 में सैमसंग ने अपने तीन नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को एक साथ पेश किए हैं। जिनमें Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus, और Samsung Galaxy S24 Ultra शामिल है। कंपनी ने अपने टॉप एंड वेरिएंट Samsung Galaxy S24 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, जबकि गैलेक्सी एस 24 और गैलेक्सी एस 24 प्लस में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








