Home
Gadgets

Samsung ने भारत में लॉन्च किए 3 नए AI इन्वर्टर कंप्रेसर रेफ्रिजरेटर, जानें खासियत

Samsung ने भारत में AI इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ 3 नए रेफ्रिजरेटर लॉन्च किए है। कंपनी द्वारा पेश किए गए ये रेफ्रिजरेटर नई टेक्नीक बेस्ट कूलिंग रिजल्ट सुनिश्चित करने और बिजली की लागत बचाने के लिए मोटर और एनर्जी एफिशिएंसी को बैलेंस करती है। चलिए जानते हैं इन रेफ्रिजरेटर के बारे में।

इन रेफ्रिजरेटर्स की कीमत

इन नए रेफ्रिजरेटर्स की कीमत भारत में 1,72,900 से शुरू होती है। 809L Four-Door Flex French Door की कीमत 3,55,000 रुपये है। वहीं 650L Four Door French Convertible के क्लीन व्हाइट+ग्लास फिनिशन की कीमत 1,88,900 रुपये है और ब्लैक केवियर+स्टील फिनिश को आप 1,72,900 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं Samsung इन AI इन्वर्टर कंप्रेसर पर 20 साल की वारंटी दे रहा है।

Samsung ने भारत में लॉन्च किए 3 नए AI इन्वर्टर कंप्रेसर रेफ्रिजरेटर

कहां से खरीदे जा सकते हैं ये रेफ्रिजरेटर्स

ये रेफ्रिजरेटर्स आप कंपनी की वेबसाइट, अमेजन, फिलिपकार्ट, सैमसंग की दुकानों और भारत की सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाली दुकानों से खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप नए फ्रिज के बदले पुराना फ्रिज देते हैं, तो आपको इस पर डिस्काउंट भी मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर पर आपको 15,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके कंपनी की वेबसाइट से ही फ्रिज खरीदते हैं, तो आपको 21,500 रुपये की छूट भी मिल सकती है।

Samsung रेफ्रिजरेटर्स के फीचर्स

ये नए रेफ्रिजरेटर्स दो साइज 809L और 650L में खरीदें जा सकते हैं। दोनों ही फ्रिज में नया AI इन्वर्टर कंप्रेसर लगा हुआ है, जो कि बिजली की बचत करता है। इस AI इन्वर्टर कंप्रेसर की मदद से आप 10 फीसदी तक कम बिजली खर्च कर सकते हैं।

809L वाले बड़े मॉडल में 80cm का एक खास फैमिली हब स्क्रीन के साथ आ रहा है। यह स्क्रीन फ्रिज के अंदर लगे कैमरों की मदद से आप यह पता कर सकते हैं कि फ्रिज में क्या-क्या आइटम्स रखे हैं। इस स्क्रीन की मदद से आप फ्रिज का तापमान देखकर उसमें बदलाव कर सकते हैं।

650L वाले छोटे मॉडल में फैमिली हब स्क्रीन नहीं हैं, लेकिन यह फ्रिज Wi-Fi के जरिए स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है। आप इन फ्रिज को Samsung SmartThings ऐप का इस्तेमाल करके एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर चलने वाले अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung launches 3 new AI inverter compressor refrigerators in India, know the features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X