Home
Gadgets

Samsung ने भारत में लॉन्च किए Neo QLED 8K और 4K स्मार्ट टीवी, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung ने भारत में लॉन्च किए Neo QLED 8K और 4K स्मार्ट टीवी

Samsung ने गुरुवार को भारत में बिल्कुल नए नियो क्यूएलईडी टीवी लाइनअप को लॉन्च किया। 2023 नियो QLED TV रेंज में 8K के साथ-साथ 4K टीवी भी शामिल हैं, जिनकी कीमत 1,41,990 रुपये से शुरू होती है। टीवी के कुछ मुख्य आकर्षण में IoT- सक्षम सेंसर, पैनटोन सत्यापन, गेम बार, मिनिमैप और बहुत कुछ शामिल हैं।

Samsung Neo QLED TV 2023 रेंज की कीमत और ऑफर्स

सैमसंग नियो QLED टीवी रेंज में कई मॉडल शामिल किए गए हैं। कुछ 4K मॉडल और कुछ 8k टीवी हैं। 4K टीवी की कीमत 1,41,990 रुपये से शुरू होती है, जबकि 8K लाइनअप 3,14,990 रुपये से शुरू होती है।

25 मई से पहले नए टीवी खरीदने वालों को 99,990 रुपये की कीमत वाला सैमसंग HW-Q990 साउंडबार फ्री में मिलेगा। सेलेक्ट नियो QLED 8K टीवी खरीदारों वालों को 44,990 रुपये का सैमसंग साउंडबार HW-Q800 साउंडबार मिलेगा। वहीं 2023 नियो QLED लाइनअप को पूरे भारत में सैमसंग के ऑफलाइन अधिकृत स्टोर और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Samsung ने भारत में लॉन्च किए Neo QLED 8K और 4K स्मार्ट टीवी

ब्लैक कलर में उपलब्ध, नियो QLED 8K टीवी चार साइज में आते हैं, जिसमें 98-इंच, 85-इंच, 75-इंच और 65-इंच में पेश किए गए हैं । वहीं दूसरी ओर नियो QLED 4K मॉडल पांच डिस्प्ले साइज में पेश किया गया है, जिसमें 85-इंच, 75-इंच, 65-इंच, 55-इंच और 50-इंच है।

Samsung Neo QLED TV 2023 रेंज के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

लेटेस्ट 4K और 8K नियो क्यूएलईडी टीवी लाइनअप में तीन मॉडल शामिल किए गए हैं। नियो QLED QN95C, QN90C और QN85C सभी 4K मॉडल हैं, जबकि QN990C, QN900C, QN800C और QN700C नए 8K मॉडल हैं।

टॉप-ऑफ़-द-लाइन 8K मॉडल कई सुविधाओं जैसे आईओटी हब, आईओटी-सक्षम सेंसर, पैनटोन वेरीफाई , डॉल्बी एटमोस स्पीकर सेटअप और बहुत कुछ के साथ आते हैं।

लाइनअप में Samsung का न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर टेक्नोलॉजी प्रो है और इसमें 4000 निट्स तक ब्राइटनेस दिए गए है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। 4K टीवी 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं और इसमें गेम बार, और मिनीमैप जूम जैसी विशेषताएं हैं, और इनमें 2000 निट्स तक ब्राइटनेस दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Several models have been included in the Samsung Neo QLED TV range. There are some 4K models and some 8k TVs. The price of 4K TVs starts from Rs 1,41,990, while the 8K lineup starts from Rs 3,14,990.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X