भारत में Samsung ने मेड इन इंडिया OLED टीवी किया लॉन्च , जानें कीमत से फीचर तक की डिटेल

Samsung ने भारत में मेड-इन-इंडिया OLED टीवी सीरीज को लॉन्च कर दिया है। जिसे कंपनी ने न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर 4K सपोर्ट के साथ पेश किया है। सैमसंग के इस नई OLED टीवी सीरीज में S95C और S90C को शामिल किया गया है। इन दोनों सीरीज को 55 इंच , 65 इंच और 77 इंच डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जिसमें आपको दमदार साउंड और शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है। तो चलिए आगे इस टीवी की कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Samsung OLED TV सीरीज की कीमत
सैमसंग के नई मेड-इन-इंडिया ओएलईडी टीवी की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने 1,69,990 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ पेश किया है। जिसे यूजर्स सैमसंग के ऑफिशियल साइट और भारत के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। वहीं कस्टमर्स बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर 20% तक के कैश बैक का भी लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा इस टीवी पर EMI का भी लाभ यूजर्स को दिया जा रहा है। ये नई टीवी 2 साल की वारंटी के साथ आ रही हैं।

Samsung OLED TV की स्पेसिफिकेशन
Samsung OLED TV न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर 4K सपोर्ट के साथ आ रहा है। जिसमें कंपनी ने अल्टीमेट एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस और शानदार स्क्रीन ब्राइटनेस देने का दावा कर रही है। जिससे यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस दिया जा सके। सैमसंग के अनुसार नए ओएलईडी टीवी दुनिया ऐसी पहली ओएलईडी टीवी हैं, जिसे पैनटोन के माध्यम से 2,030 पैनटोन कलर और 110 स्किन टोन कलर की सही एक्सप्रेशन के साथ मान्य किया गया है। इसमें एक इंटेलिजेंट आई कम्फर्ट मोड दिया गया है, जो आसपास की लाइट के हिसाब से ब्राइटनेस लेवल को एडजस्ट करेगा। यह नई टीवी अटैचेबल वन कनेक्ट बॉक्स के साथ आ रहा है। इसके साथ ही यूजर्स को इसमें धांसू साउंड एक्सपिरियंस मिल रहा है। सैमसंग ओएलईडी टीवी रेंज में वायरलेस डॉल्बी एटमॉस और ओटीएस+ इनेबल्ड साउंड को शामिल किया गया है। जिससे ऑडियो परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया जा सके।
आपको बता दें, Samsung OLED TV के साथ आपको एक सोलर रिमोट मिल रहा है। ये रिमोट पूरी तरह से बैटरी रहित है, और इसे इनडोर लाइटिंग या फिर धूप से भी चार्ज किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








