Home
Gadgets

वॉयस एसिस्टेंट और 120W वायरलेस स्पीकर के साथ Samsung Music Frame भारत में लॉन्च

Samsung ने अपना म्यूजिक फ्रेम लॉन्च किया है। यह नया म्यूजिक फ्रेम वायरलेस स्पीकर पिक्चर फ्रेम के तौर पर भी काम करेगा। देखने में यह स्टाइलिश डिवाइस यूजर्स को हाई क्वालिटी ऑडियो का एक्सपीरियंस कराने के साथ ही फोटो डिस्प्ले करने की भी फैसलिटी प्रोवाइड करता है।

यह म्यूजिक फ्रेम 120W आउटपुट, डॉल्बी एटमॉस 2.0 चैनल और अपने 6 स्पीकर के जरिए सराउंड साउंड एक्सटेंड के साथ क्लियर साउंड ऑफर करता है। आइए आगे इसकी कीमत व उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

वॉयस एसिस्टेंट और 120W वायरलेस स्पीकर के साथ Samsung Music Frame लॉन्च

Samsung Music Frame कीमत: Samsung Music Frame की कीमत 29,990 रुपये तय की गई है। इसे Samsung की ऑफिशियल साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, इसे लिमिटेड टाइम के लिए 23,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे आप Amazon और कुछ चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा सकते हैं।

Samsung Music Frame स्पेक्स: यह वॉल माउंट और टेबलटॉप इंस्टॉलेशन दोनों का सपोर्ट करेगा। Samsung के इस लेटेस्ट Music Frame में 120W पावर कैपेसिटी है। इसके साथ ही इसमें 2.0 चैनल , 6 स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा यह एक्टिव वॉयस एंप्लिफायर, स्पेसफिट साउंड, वॉयस एनहेंस मोड और नाइट मोट से भी लैस है।

वॉयस एसिस्टेंट और 120W वायरलेस स्पीकर के साथ Samsung Music Frame लॉन्च

यह स्पीकर एटम्स म्यूजिक, एटम्स और डॉल्बी डिजिटल प्लस प्रदान करता है। इसमें यूजर को स्पीकर गूगल, एलेक्सा और Bixby जैसे वॉयस एसिस्टेंट भी मिल रहे हैं। अन्य खास फीचर्स की बात करें तो क्यू-सिम्फनी, टैप साउंड, स्पॉटिफाई कनेक्ट, वायरलेस डॉल्बी एटमॉस, वायरलेस म्यूजिक स्ट्रीमिंग, क्रोमकास्ट, एयरप्ले और रून सर्विस इसमें शामिल हैं।

स्पीकर के साथ वाल माउंट ब्रैकेट आता है। स्पीकर पूरे कमरे में बैलेंस ऑडियो एक्सपीरियं देने में मदद करता है। थ्री-वे स्पीकर और एक वेवगाइड के साथ म्यूजिक फ्रेम एक बेहतर तरीके से समान साउंड फैलाता है। यह प्ले, पॉज, ट्रैक स्किपिंग और वॉल्यूम एडजस्टमेंट के लिए हैंड्स-फ्री कंट्रोल प्रदान करता है। इसके अलावा यह AirPlay 2 के साथ काम करता है।

इतना ही नहीं यह एडेप्टिव, म्यूजिक और स्टैंडर्ड जैसे तीन साउंड मोड से भी लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 5, ब्लूटूथ v5.2, वन कंट्रोल और 1 ऑप्टिकल इन मिलता है। म्यूजिक फ्रेम में रूम एकोस्टिक्स पर बेस्ड ऑप्टिमाइज ऑडियो के लिए स्पेसफिट साउंड प्रो फीचर है, जो कि एडवांस स्टीरियो या सराउंड साउंड के लिए क्यू-सिम्फनी के साथ इंटीग्रेटेड है।

इसमें क्लियर और एडेप्टिव साउंड के लिए स्मार्टथिंग्स ऐप के जरिए रियल टाइम इक्वलाइजर एडजेस्टमेंट की फैसलिटी प्रदान करता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो क्लियर वॉयस एडेप्शन के लिए एक्टिव वॉयस एम्पलीफायर, ऑडियो मिररिंग के लिए टैप साउंड, कस्टमाइजेबल आर्ट पैनल और कलर बेजल, टीवी और म्यूजिक फ्रेम दोनों के लिए एक रिमोट कंट्रोल और वाई-फाई या ब्लूटूथ के जरिए वायरलेस टीवी कनेक्शन दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Music Frame 120W wireless speaker launched in India Know Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X