Home
Gadgets

Samsung Odyssey OLED G8, Odyssey G7 और G7 Neo गेमिंग मॉनिटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Odyssey OLED G8 गेमिंग मॉनिटर भारत में लॉन्च

Samsung ने भारतीय यूजर्स के लिए ओडिसी गेमिंग मॉनिटर की लेटेस्ट रेंज को लॉन्च किया है। Odyssey OLED G8, Odyssey G7, और G7 Neo, Odyssey गेमिंग मॉनिटर सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस हैं, जिनमें Neo Quantum प्रोसेसर, HDR ट्रू ब्लैक 400, स्मार्ट एंटरटेनमेंट और AMD FreeSync प्रीमियम प्रो जैसी फीचर शामिल किए गए हैं। गेमिंग मॉनिटर की नई रेंज अपने स्मार्ट एंटरटेनमेंट फीचर के साथ एक ही स्क्रीन पर अगले लेवल के गेमिंग अनुभव के साथ-साथ मनोरंजन की पेशकश करने के लिए कहा जाता है। इनबिल्ट एंटरटेनमेंट हब फीचर के साथ यूजर्स महज एक क्लिक के साथ गेमिंग मॉनीटर को स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक, इन मॉनिटरों को फास्ट रिफ्रेश रेट, बेहतर गेमिंग और देखने के लिए बेहतर अनुभव, हाई क्वालिटी ऑडियो सिस्टम के साथ हाई पिक्सेल प्रोवाइट करने के लिए इंजीनियर और डिजाइन किया गया है, जो प्रीमियम स्लिम मेटल डिजाइन में पैक किया गया है। ओडिसी मॉनिटर का लेटेस्ट लाइन-अप गेमर्स के लिए है क्योंकि वे फास्ट प्रोसेस,समय और बेहतर फोटो की क्वालिटी के साथ आते हैं, जिससे उनके गेमिंग अनुभव को और ज्यादा रोचक बना दिया जाता है।

Odyssey OLED G8 मॉनिटर की भारत मे कीमत

Odyssey OLED G8 मॉनिटर भारत में सिल्वर कलर में 1,75,000 रुपये की कीमत में आता है। ओडिसी नियो जी7 43 इंच के सफेद कलर और 32 इंच के काले कलर के साथ 1,00,000 रुपये और 1,30,000 रुपये में उपलब्ध होगा। Odyssey G7 ब्लैक कलर में 75,000 रुपये की कीमत में आते हैं। कस्टमर सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप, अमेजन और सभी रिटेल स्टोर से मॉनिटर खरीद सकते हैं। Odyssey OLED G8 और Odyssey Neo G7 ICICI और कई बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 1,750 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ नो कॉस्ट EMI भी दिया जाएगा।

Samsung Odyssey OLED G8 गेमिंग मॉनिटर भारत में लॉन्च

Odyssey OLED G8 के स्पेसिफिकेशन

ओडिसी मॉनिटर की रेंज में सबसे तेज ओएलईडी गेमिंग मॉनिटर, ओडिसी ओएलईडी जी8 में सैमसंग नियो क्वांटम प्रोसेसर दिया गया है। GTG 0.1ms और 175Hz रिफ्रेश रेट डिवाइस के गेमिंग के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह 21:9 अल्ट्रा डब्ल्यूक्यूएचडी (3440 x 1440) रेजोल्यूशन के साथ आता है, जो गेमर्स को पिक्चर क्वालिटी बढ़ाकर गेमिंग का शानदार अनुभव देता है। Odyssey OLED G8 का डिजाइन स्लीक है और बॉडी में मेटल फिनिश है जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है।

Odyssey Neo G7 के स्पेसिफिकेशन

Odyssey Neo G7 165Hz रिफ्रेश रेट और 1ms (GTG) रिस्पांस टाइम को सपोर्ट करता है। Odyssey Neo G7 का मैट डिस्प्ले स्क्रीन को एंटी-ग्लेयर और एंटी-रिफ्लेक्शन बनाता है। ब्रांड के मुताबिक, ओडिसी नियो जी7 ज्यादा चिकनी और फास्ट गेमप्ले रखता है और एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो सपोर्ट के साथ काम करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has launched its latest range of Odyssey gaming monitors for the Indian users. Odyssey OLED G8, Odyssey G7, and G7 Neo are the latest devices in the Odyssey gaming monitor series.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X