Home
Gadgets

Samsung ने 10,000mAh बैटरी के साथ नया पावर बैंक किया लॉन्च, जानिए कीमत, ऑफर व उलब्धता

Samsung Power Bank Price: Samsung ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया पावर बैंक लॉन्च किया है। जो 10,000mAh बैटरी के साथ आ रहा है। कंपनी का यह पावर बैंक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। फिलहाल इसे कंपनी ने चीन में उपलब्ध कराया है।

इससे पहले सैमसंग ने 20,000mAh बैटरी वाला पावर बैंक हाल ही में लॉन्च किया था। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर फीचर्स और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung ने 10,000mAh बैटरी के साथ नया पावर बैंक किया लॉन्च, जानिए कीमत

Samsung 10000mAh Power Bank की कीमत- Samsung के इस 10,000mAh वाले पावर बैंक की कीमत चीन में 249 युआन यानी कि, करीब 3,000 रुपये है। ग्राहक इसे फिलहाल JD.com से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी के इस पावर बैंक की बिक्री 11 अप्रैल से शुरू कर दी जाएगा।

Samsung 10000mAh Power Bank स्पेक्स- Samsung के 10,000mAh पावर बैंक में कंपनी ने 20cm USB-C टू USB-C डाटा केबल दिया है। अपने इस पवर बैंक को लेकर कंपनी का दावा है कि, यह पावर बैंक एक साथ 3 डिवाइसेज को चार्ज करने में सक्षम हैं।

Samsung ने 10,000mAh बैटरी के साथ नया पावर बैंक किया लॉन्च, जानिए कीमत

इसके डिजाइन और मेटिरियल की जाए तो कंपनी के अनुसार यह ईकोफ्रेंडली डिवाइस है। जिसे UL सर्टिफाइड रिसाइकल्ड मेटिरियल से तैयार किया गया है। इसमें 6.8% रिसाइकल्ड मेटिरियल और 30% पोस्ट कंज्यूमर रिसाइकल्ड प्लास्टिक यूज हुआ है।

इसके साथ ही इसमें दो वायर्ड चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। जिसमें वायरलेस चार्जिंग के लिए कंपनी ने अलग से एक डेडिकेटेड एरिया भी दिया है। इसके वजन की बात करें तो यह 222 ग्राम का है। यह पावर बैंक वायरलेस चार्जिंग 7.5W पावर सपोर्ट के साथ आएगा।

इस पावर बैंक से यूजर स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, हेडफोन सहित अन्य डिवाइसेज को चार्ज कर सकते हैं। इसके डाइमेंशन की बात करें तो यह पावर बैंक 148 x 72 x 16.4 mm का है।

बात दें, इससे पहले कंपनी ने 20,000mAh का Samsung Quick Charge पावर बैंक पिछले महीने ही लॉन्च किया था। यह एक हैवी पावर स्टोरेज वाला पावर है, जो 45W आउटपुट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसे 2022 में लॉन्च किए गए10,000mAh कैपिसिटी वाले पावर बैंक का सक्सेसर बताया जा रहा है।

यह पावर बैंक यूएल सर्टिफाइड रिसाइकल मटिरियल से तैयार किया गया है। जिसमें USB Type-C टू USB Type-C चार्जिंग केबल है। सबसे खास बात यह है कि, यह पावर बैंक एक ईको फ्रेंडली डिवाइस है।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung power bank launched with 10000 mah battery check price features and availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X