Home
Gadgets

Samsung ‘Super Big Celebrations' Campaign: बड़ी स्क्रीन वाले Vision AI TV पर धमाकेदार ऑफर; चेक करें ऑफर्स

त्योहारों का सीजन आते ही टेक कंपनियां अपने-अपने ऑफर्स और डिस्काउंट्स लेकर कस्टमर्स को लुभाने में जुट जाती हैं। इसी कड़ी में सैमसंग ने इस बार अपना मेगा फेस्टिव कैंपेन - 'Super Big Celebrations' लॉन्च किया है।

इस कैंपेन के तहत कंपनी ने बड़ी स्क्रीन वाले प्रीमियम Vision AI टीवी पर अब तक के सबसे बेहतरीन ऑफर और रिवॉर्ड्स की घोषणा की है। बता दें कि सैमसंग भारत का सबसे बड़ा कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड माना जाता है।

Samsung दे रहा बड़ी स्क्रीन Vision AI TV पर धमाकेदार ऑफर; चेक करे डील

क्या है खास इस ऑफर में?

Samsung के इस फेस्टिव कैंपेन के तहत ग्राहक बड़ी स्क्रीन टीवी खरीदते समय कई आकर्षक फायदे उठा सकते हैं।

  • चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 20% तक कैशबैक।
  • चुनिंदा टीवी मॉडल्स पर सैमसंग साउंडबार (₹92,990 तक) या AI TV (₹1,40,490 तक) बिल्कुल मुफ्त।
  • सभी टीवी पर 3 साल की वारंटी।
  • आसान फाइनेंसिंग के लिए EMI सिर्फ ₹990/माह से शुरू, वो भी 30 महीने तक।
  • जीरो डाउन पेमेंट और '1 EMI Off' का ऑफर।

Vision AI TV की खूबियां

Samsung के Vision AI-पावर्ड टीवी सिर्फ बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस भी देते हैं।

  • Universal Gesture Control यानी हाथ के इशारों से टीवी कंट्रोल करने की सुविधा।
  • AI-पावर्ड पिक्चर एन्हांसमेंट, जो हर फ्रेम को और ज्यादा शार्प और रियलिस्टिक बनाता है।
  • Generative Art Wallpapers, जो घर की दीवारों को एक आर्ट गैलरी में बदल देते हैं।
  • Real-time Home Insights, जिससे टीवी आपके स्मार्ट होम का हिस्सा बनकर काम करता है।

शानदार पिक्चर क्वालिटी

Samsung QLED TVs में Quantum Dot Technology दी गई है, जो 100% कलर वॉल्यूम के साथ सटीक और जीवंत रंग प्रदान करती है। TÜV Rheinland से 'Real Quantum Dot Display' सर्टिफिकेशन के साथ ये टीवी सेफ और कैडमियम-फ्री भी हैं।

किन साइज में मिलेंगे ये टीवी?

इस फेस्टिव कैंपेन के तहत ग्राहक 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के Vision AI-पावर्ड टीवी खरीद सकते हैं। यानी चाहे आप लिविंग रूम के लिए टीवी लेना चाहते हों या होम थिएटर का एक्सपीरियंस बनाना चाहें, हर ज़रूरत के लिए विकल्प मौजूद है।

सैमसंग का विजन

Samsung इंडिया के सीनियर डायरेक्टर (विज़ुअल डिस्प्ले बिज़नेस) विप्लेश डैंग ने कहा कि हम सिर्फ स्क्रीन को बड़ा नहीं बना रहे, बल्कि एंटरटेनमेंट को स्मार्ट और कनेक्टेड बना रहे हैं। इस फेस्टिव सीज़न हमारा मकसद भारतीय परिवारों को एक साथ जोड़ना और जश्न को और भी खास बनाना है।

कहां से खरीदें?

ये ऑफर्स Samsung.com, चुनिंदा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और देशभर के रिटेल आउटलेट्स पर 31 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेंगे। अगर आप इस दिवाली अपने घर के लिए एक नया प्रीमियम टीवी खरीदने का सोच रहे हैं, तो Samsung का 'Super Big Celebrations' कैंपेन आपके लिए बेस्ट मौका साबित हो सकता है।

बड़ी स्क्रीन, स्मार्ट फीचर्स, लंबी वारंटी और शानदार ऑफर्स के साथ यह त्योहार आपके घर के एंटरटेनमेंट को वाकई बड़ा और बेहतर बना देगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X