इन धांसू फीचर्स के साथ आज लॉन्च होगा Samsung Neo QLED टीवी, यहां देखे लाइव स्ट्रीमिंग

Samsung अपनी अल्ट्रा प्रीमियम टीवी सीरीज Samsung Neo QLED 8K TV को आज भारत में पेश करने जा रहा है। कंपनी अपने इस टीवी को आज दोपहर 12 बजे सैमसंग के 'More WOW than Ever' इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी। इस इवेंट में सैमसंग अपने Neo QLED सीरीज के तहत 4K और 8K रिजॉल्यूशन वाले टेलिवीजन को पेश किया जाएगा। आईए आपको इस टीवी के दमदार फीचर्स के बारें में बताते है।
Samsung Neo QLED के फीचर्स
सैमसंग इस टीवी के लॉन्चिंग से पहले ही इसका एक टीजर अपने साइट पर शेयर किया था। जिसके अनुसार इस नए प्रीमियम टीवी को दुनिया का पहला पैनटोन-प्रमाणित 8K टीवी माना जा रहा है। इस नए टीवी में आपको ने अधिक कलर और स्किन टोन शेड का सपोर्ट मिल रहा है। इसी के साथ यह नई टीवी कलर फिडेलिटी के मामले में पैनटोन के टेस्टिंग को भी पास कर चुका है। इस टीवी को ऑडियो-विजुअल ट्रैकिंग OTS प्रो टेक्नोलॉजी से लैस बनाया किया गया है। इसी के साथ कंपनी ने इस टीवी में Neo QLED पैनल को भी शामिल किया है, जो लेटेस्ट क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी प्रो डिस्प्ले सिस्टम के साथ आएगा। इसमें सामान्य क्वांटम डॉट मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी की तुलना में 1.5 गुना बड़ा ब्राइटनेस एरिया देने का कंपनी ने दावा किया है।
आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस टीवी की प्री-ऑर्डर पहले से ही शुरू कर दिए थे, जहां पर कस्टमर्स को मात्र 5 हजार रुपये में इसे बुक करने का ऑफर दिया गया था। जिसके बाद ग्राहक फाइनल खरीदारी के वक्त इस पर 15 हजार रुपये तक के भारी डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी ने पहले ही इस बात का खुलासा कर दिया था कि, कस्टमर इस टीवी की प्री बुकिंग Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट,Amazon और Flipkart समेत सैमसंग रिटेल स्टोर पर कर सकते हैं।
अपने नए टीवी को लेकर कंपनी का कहना है कि, इसमें ज्यादातर भाग नए डिवाइस जैसे गैलेक्सी S सीरीज के फोन की तरह, नए नियो क्यूएलईडी 8के टीवी के पार्ट, रिमोट और पैकेजिंग को रिसायकल मैटेरियल से बनाया गया है। जैसा कि सैमसंग पहले ही अपने कस्टमर्स के लिए प्री-लॉन्च ऑफर देने का एलान कर चुका है। जिसके तहत कस्टमर्स को इस टीवी पर 15,000 रुपये तक का छूट दिया जा रहा है।
यहां देखें लाइव इवेंट
सैमसंग अपने नई टीवी सीरीज को More WOW than Ever इवेंट में लॉन्च करने वाली है। यह इवेंट सैमसंग ओपेरा हाउस, बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है। आप इस इवेंट को कंपनी के आधिकारिक सैमसंग इंडिया यूट्यूब चैनल और सैमसंग वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं। जो आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।


Click it and Unblock the Notifications








