CES 2024 में Samsung ने दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट MicroLED TV किया पेश, जानिये कीमत
CES 2024 : कोरियन कंपनी Samsung ने दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट माइक्रो एलईडी टीवी CES 2024 से ठीक पहले पेश किया है। सैमसंग के इन टीवी में एक ट्रांसपेरेंट पैनल है दिया गया है, जो यूजर्स को डिस्प्ले की मदद से कंटेंट देखने फैसलिटी प्रोवाइड करेगा। कंपनी ने अपने इन लेटेस्ट टीवी लाइनअप में 76-इंच से लेकर 114-इंच तक स्क्रीन साइज को उपलब्ध कराया है। तो चलिए आगे आपको Samsung के इस ट्रांसपेरेंट Micro LED TV के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung MicroLED TV की खासियत
सैमसंग का यह टीवी MicroLED TV टेक्नोलॉजी पर काम करती है। सैमसंग की इस ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को कमर्शियल इस्तेमाल के लिए पेश किया गया है। इसके डिजाइन की बात की जाए तो यह टीवी काफी स्लिम है, जो लगभग एक सेंटीमीटर मोटाई के साथ आएगी। आपको बता दें, MicroLED एक डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है, जो एक इमेज बनाने के लिए लाखों छोटे एलईडी का यूज करती है। हर एक एलईडी सेल्फ-इल्यूमिनिटिंग है, यानि कि इसे सामान्य एलसीडी या फिर ओएलईडी डिस्प्ले की तरह बैकलाइट की जरूरत नहीं होती है। इसकी मदद से डीप ब्लैक, ब्राइट व्हाइट और बेहतर व्यूइंग एंगल के साथ बेहतर फोटो क्वालिटी मिलेगी।
कंपनी ने अपने इस टीवी को लेकर इवेंट के दौरान बताया कि, इन ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले वाली टीवी मॉडल्स को खास तरह की प्रक्रिया से तैयार किया गया है। इनमें ग्लास के अंदर MicroLED चिप्स सेट किए गए हैं, जिससे देखने में टीवी शीशे के किसी टुकड़े जैसे लगेंगे। ऐसे में कंटेंट प्ले करने पर लगेगा कि, जैसे स्क्रीन हवा में तैर रही है।
माइक्रो LED टेक्नोलॉजी अन्य डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की तुलना में काफी बेहतर है, यह अन्य डिस्प्ले के मुकाबले यूजर को ज्यादा ब्राइट और क्रिस्टल क्लियर इमेज बना सकता है। जिससे इस डिस्प्ले पर दिखने वाले सभी कॉन्टेंट आपको नेचुरल लगेंगे। इस ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले कमर्शियली को कब लॉन्च किया जाएगा इसे लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
वहीं कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है। हालांकि, सैमसंग के नॉन-ट्रांसपेरेंट माइक्रोएलईडी टीवी की कीमत 110-इंच मॉडल की $150,000 है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, नए ट्रांसपेरेंट माइक्रो एलईडी डिस्प्ले की कीमत इससे कहीं ज्यादा तय किया जा सकता है। गौरतलब है कि, माइक्रोएलईडी टीवी के साथ सैमसंग ने अपने नए AI पर बेस्ड 4K और 8K 2024 Neo QLED टीवी, S95D OLED टीवी और अपडेट किए गए Tizen OS को भी पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications








