Home
Gadgets

फोल्डेबल फोन के बाद Samsung की फोल्डेबल टैबलेट और लैपटॉप लाने की तैयारी, जानें सभी डिटेल्स

Samsung Foldable Tablet: अभी तक कई कंपनियों ने अपने-अपने फोल्डेबल फोन को मार्केट में लॉन्च किया है। जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस वक्त लोगों के बीच फोल्डेबल के प्रति रूचि को देखते हुए , सैमसंग अब फोल्डेबल टैबलेट (samsung foldable tablet) लाने की तैयारी कर रहा है। स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड कंपनी सैमसंग (samsung) ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि, आने वाले दिनों में वह अपना फोल्डेबल टैबलेट (foldable tablet) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपना नया फोल्डेबल फोन गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 (Samsung Galaxy z Fold 5) लॉन्च किया है।

सामने आई जानकारी के अनुसार, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के एमएक्स बिजनेस अध्यक्ष और प्रमुख टीएम रोह ने बताया कि, फोल्डेबल्स का विस्तार टैबलेट और पीसी जैसी दूसरी डिवाइस में होगा और इसके बाद भी इसका डेवलपमेंट आगे जारी रहेगा। एंड्रॉयड फोल्डिंग टैबलेट एक बहुत अच्छा प्रोडक्ट कैटेगरी है, जहां हम फोल्डेबल को लागू कर सकते हैं। फोल्डेबल सेगमेंट को लेकर रोह ने आगे कहा कि लोग किताबें पढ़ना और नोटबुक का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ही इसका भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

सैमसंग फोल्डेबल टैबलेट

आने वाले फोल्डेबल टैबलेट (samsung foldable tablet) में यूजर्स जरूरी चीजों को रख सकते हैं। सैमसंग का अपने आने वाले फोल्डेबल टैबलेट को लेकर कहना है कि, फोल्डेबल टैबलेट में यूजर्स महत्वपूर्ण चीजों को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, अभी यह हमने स्मार्टफोन में लागू किया है, इसे हम आगे टैबलेट और लैपटॉप में भी लागू करेंगे। हम इसके लिए बहुत सारी चीजों पर काम कर रहे हैं, ताकि हमें विश्‍वास हो सके कि यह उत्पाद कस्टमर्स को देने के लिए तैयार है।

फोन के बाद Samsung ला रहा फोल्डेबल टैबलेट और लैपटॉप , जानें सभी डिटेल

Samsung Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 पर ऑफर

Samsung Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 पर छूट और कैशबैक गैलेक्सी Z फ्लिप 5 और Z फोल्ड 5 को प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 8,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ग्राहक गैलेक्सी Z फ्लिप 5 को प्री-ऑर्डर करने पर 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और मेमोरी अपग्रेड (256GB खरीदें और 512GB प्राप्त करें - 10,000 रुपये का लाभ) पा सकते हैं। गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 ऑफर के अलावा, उपभोक्ताओं को गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 के साथ 4,199 रुपये का एक सिलिकॉन केस रिंग कवर और गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 के साथ 6,299 रुपये का एक फ्री स्टैंडिंग फोन केस मिलेगा। आपको बता दें,
Samsung इंडिया ने आधिकारिक तौर पर हाल ही में लॉन्च किए Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 के साथ-साथ अपनी लेटेस्ट Galaxy Tab S9 सीरीज पर विशेष ऑफर की घोषणा की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
After the foldable phone, Samsung is now preparing to bring the foldable tablet and laptop. Very soon the company will introduce it to its customers. The company says that foldables will expand into other categories such as tablets and PCs and will continue to develop even after that.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X