Sennheiser का ये हेडफोन है इतना महंगा कि खरीद लेंगे एक मिड रेंज फोन, चेक करें फीचर्स और प्राइस
Sennheiser HD 505 Launch in India: Sennheiser ने भारत में HD 505 के साथ अपने हेडफोन रेंज का एक्सपेंड किया, जिसे खास गेमर्स के लिए डिजाइन किया है ताकि उनको हाई-फिडेलिटी साउंड क्वालिटी मिल सके। HD 505 में कस्टम 120-ओम ट्रांसड्यूसर का उपयोग किया गया है, जिसे सेनहाइजर के टुल्लामोर, आयरलैंड फैसेलिटी में विकसित किया गया है। बता दें कि इस कीमत में कई मिड रेंज स्मार्टफोन मिल जाते हैं, जो कई खास फीचर्स के साथ आते हैं। इस लिस्ट में iQOO Neo 10R, OPPO F29 Pro, OnePlus Nord CE 4 और Realme P3 Ultra जैसे डिवाइस शामिल हैं।
यह 12 से 38,500 हर्ट्ज का फ्रिक्वेंसी रिएक्शन देता है, जिससे डीप बास, क्लियर मिड्स और स्मूथ ट्रेबल के साथ सही सांउड मिलता है। इसमें एंगल्ड ट्रांसड्यूसर मिलते हैं, जो म्यूजिक , मूवी और गेमिंग में इमर्सिव एक्सपीरियंस के लिए नियरफील्ड लाउडस्पीकर का बढ़ाते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Sennheiser HD 505 के फीचर्स
Sennheiser HD 505 को कॉपर एडिशन में पेश किया गया और इसका वजन 237 ग्राम है।
इसके अलावा इस डिवाइस में सिंथेटिक लेदर हेडबैंड और मेटल मेश इयरकप कवर हैं।
HD 500 सीरीज चेसिस पर बेस्ड है, दो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने लायक बनाता है।
इसके मॉड्यूलर डिजाइन में 3.5mm प्लग और 6.3mm एडाप्टर के साथ एक अलग करने योग्य 1.8 मीटर केबल शामिल है, जो एम्पलीफायर्स, साउंड कार्ड और A/V रिसीवर को सपोर्ट करता है।
इसके अलावा हेडफोन यूजर्स को पर्सनल सेटअप के लिए केबल और ईयरपैड को बदलने की अनुमति देता है।
Sennheiser HD 505 के स्पेक्स
- कस्टम 120-ओम ट्रांसड्यूसर
- ओपन ईयर कप डिजाइन
- 12-38,500 हर्ट्ज फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स
- 0.2% से कम हार्मोनिक डिस्ट्रोशन
- सिंथेटिक लेदर हेडबैंड मटेरियल
- मेटल मेश ईयर कप मटेरियल
- इंटरचेंजेबल केबल और ईयर पैड मॉड्यूलर डिजाइन
Sennheiser HD 505 का प्राइस
Sennheiser HD 505 को इंडिया में 27,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके कॉपर एडिशन को सेनहाइजर की साइट और अमेजन से खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








