Skyball के स्पीकर और साउंडबार लॉन्च, अब घर पर मिलेगा थिएटर वाला मजा, कीमत भी कम

अगर आपको भी तेज आवाज में गाना सुनना पसंद है और बडट में आप भी अगर स्पीकर ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Skyball ने अपना नया टावर स्पीकर और मिनी साउंडर को किफायती दाम के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने होम ऑडियो लाइनअप की नई रेंज ग्राहकों को हाई क्वॉलिटी और सीमलेस एक्सपीरिएंस दे रही है। हाल ही में लॉन्च हुए Skyball के स्पीकर और साउंड बार में पार्टी पिलर 1100 , पोर्टेबल साउंडबार Neo20, पार्टी बॉक्स 600, पार्टी पिलर 1200 और पार्टी पिलर 1300 को पेश किया गया है। इन सभी प्रोडक्ट एडवांस ऑडियो क्वालिटी से लैस है। यह स्पीकर और साउंडबार आपको थिएटर साउंड इफेक्ट का एक्सपीरियंस देंगे।
Skyball स्पीकर की खासियत
आपको बता दें, Skyball का मिनी साउंडर बार Neo20 एक पोर्टेबल म्यूजिक बार है, जो 6W प्यूर साउंड आउटपुट के साथ आ रहा है। इसमें आपको फुल फ्लेम लाइट डिजाइन मिलेगी। वहीं कनेक्टिविटी के लिए कंपनी आपको ब्लूटूथ 5.0, USB, TF और ऑक्स का सपोर्ट दे रही है। वहीं साउंडबार और स्पीकर को पावर देने के लिए कंपनी 3.7V/2000mAh बैटरी दे रही है । कंपनी के अनुसार पोर्टेबल साउंडबार को सिंगल चार्ज के बाद यूजर 6 घंटे तक यूज कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि मिनी साउंडबार में बिल्ड इन माइक के साथ हैंड फ्री कॉलिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

अब बात करते हैं Skyball स्पीकर की तो यह पार्टी बॉक्स 600 एक कॉम्पैक्ट पार्टी स्पीकर है, जो 60W सुपर बेस साउंड आउटपुट के साथ आएगा। इस स्पीकर आपको थिएटर साउंड इफेक्ट का एक्सपीरियंस देगा। इसके साथ ही ये कुछ मिनटों में ही आपको पार्टी साउंड एक्सपीरियंस देने में भी सक्षम है।
लॉन्च प्रोडक्ट्स की कीमत
मिनी साउंडबार की कीमत Neo20 की कीमत भारत में 2,999 रुपये तय की गई है। Party Box 60 को 12,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। पार्टी Pillar 1300 की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा पार्टी Pillar 1200 को लेने के लिए ग्राहकों को लगभग 10,999 रुपये खर्च करने होंगे। पार्टी Pillar 1100 आपको महज 8,999 रुपये में मिल सकता है। इन सभी Skyball प्रोडक्ट्स को यूजर अमेजन इंडिया से इजली खरीद सकते हैं, जहां इन्हें उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी अपने इन प्रोडक्ट्स पर एक साल की सर्विस वॉरंटी भी दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications








