Home
Gadgets

खूबसूरत डिजाइन और एमोलेड डिस्प्ले, 2500 रुपये से कम में आ गई जबरदस्त स्मार्टवॉच

itel ने भारत में अपने स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए itel Alpha 2 Pro को लॉन्च किया है। अफोर्डेबल स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग, एमोलेड डिस्प्ले और 15 दिन का बैकअप देने वाली बैटरी के साथ आती है। इसमें कई स्पोर्ट्स मोड और कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इसकी कीमत कितनी है। आइए जानते हैं।

itel Alpha Pro 2 स्मार्टवॉच की कीमत 2199 रुपये है। इसे मिडनाइट ब्लू, कॉपर गोल्ड और डार्क क्रोम कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

2500 रुपये से कम में आ गई जबरदस्त स्मार्टवॉच

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

आईटेल अल्फा 2 प्रो स्मार्टवॉच में 1.96 इंच एमोलेड डिस्प्ले 466x466 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ मिलती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। सीधे सूरज की लाइट में भी इसमें अच्छी विजिबिलिटी मिलेगी। इसमें IP68 की रेटिंग के साथ मैटेलिक डिजाइन मिलता है। स्मार्टवॉच में 300mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसे नॉर्मल यूजेस पर 15 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

itel Alpha 2 Pro

प्राइस 2199 रुपये

डिस्प्ले साइज 1.96

वॉटरप्रूफ

IP68

डिस्प्ले टाइप

AMOLED

ब्राइटनेस 1000 nits

स्टैंडबाय टाइम 12-15 Days

बैटरी 300 mAh

स्पोर्ट्स मोड 100

वॉच फेस 150+

कलर्स Midnight Blue, Copper Gold, Dark Chrome

बॉडी टाइप Metallic

itel इंडिया के सीईओ अरिजीत तलपात्रा ने लॉन्च के मौके पर कहा, "itel का मकसद है सभी लोगों के लिए स्मार्ट तकनीक को आसान बनाना है। हम ऐसे प्रोडक्ट्स बनाते हैं जो सही मायनों में अच्छी क्वालिटी और कीमत में बैलेंस रखते हैं। Alpha 2 Pro स्मार्टवॉच भी इसी सोच का हिस्सा है, जो शानदार डिजाइन और मजबूत बनावट के साथ आती है, जो आमतौर पर महंगे प्रोडक्ट्स में मिलती है। हमारा मकसद है एक ऐसा स्मार्ट डिवाइस का नेटवर्क बनाना जो लोगों की बदलती जरूरतों को पूरा करे और फिर भी किफायती व भरोसेमंद हो।

इस स्मार्टवॉच में एक खास ब्लूटूथ तकनीक है जिससे आप कॉल आसानी से कर और रिसीव कर सकते हैं। इसमें कॉल अलर्ट, पिछले कॉल्स की जानकारी और इन-बिल्ट डायल पैड जैसी सुविधाएं हैं। यह घड़ी खासतौर पर ट्रैवल और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए बनाई गई है, ताकि चलते-फिरते भी कनेक्टिविटी बनी रहे और स्मार्ट लाइफस्टाइल का अनुभव मिल सके।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X