Sony ने भारत में लॉन्च किए नए स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, इतनी होगी कीमत

अगर आप भी अपने पुराने टीवी की जगह नई स्मार्ट टीवी लेने का मन बना रहे हैं, ये खबर आपके लिए हो सकती है। Sony ने अपने नए स्मार्ट टीवी Sony BRAVIA X80L Series को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नए स्मार्ट टीवी सीरीज में तीन डिस्प्ले साइज के ऑप्शन दिए गए हैं। साथ ही गूगल टीवी के साथ इसमें आपको शानदार पिक्चर क्वालिटी और साउंड भी मिल रहा है। आइए आपको इस नए स्मार्ट टीवी के डिटेल्स बताते हैं।
स्मार्ट टीवी की साइज और कीमत
सोनी के इस नए स्मार्ट टीवी सीरीज के तहत आपको 43 इंच, 50 इंच और 85 इंच के तीन स्क्रीन साइज मिल रहा हैं। अगर इस टीवी की कीमत की बात की जाए तो 43 इंच वाली टीवी की कीमत 99,900 रुपये, 50 इंच वाली स्मार्ट टीवी की कीमत 1,14,900 रुपये रखी गई है। वहीं इस सीरीज में लॉन्च हुए 85 इंच वाली टीवी की कीमत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

आपको बता दें, 43 इंच और 50 इंच वाले सोनी स्मार्ट टीवी मॉडल्स की सेलिंग आज यानि 19 अप्रैल 2023 शुरू हो रही है। जिसे आप सोनी सेंटर, ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं।
फीचर्स
इस नए स्मार्ट टीवी के फीचर की बात की जाए तो इस सीरीज के सभी मॉडल्स में 3,840 x 2,160 पिक्सल का स्क्रीन रिजॉल्यूशन, डॉल्बी विजन, एचडीआर10 का सपोर्ट आपको मिलेगा। इसी के साथ इसमें एंबियंट लाइट सेंसर को भी शामिल किया गया है, जो कमरे की लाइट के हिसाब से टीवी की स्क्रीन ब्राइटनेस को ऑप्टिमाइज करने का काम करेगा। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी में आपको 20 वॉट X बैलेंस्ड स्पीकर्स मिल रहा है, जो क्लियर ऑडियो के लिए काम करता है।

वहीं गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखकर कंपनी ने इन लेटेस्ट टीवी मॉडल्स में PS5 का भी सपोर्ट दिया है। इसी के साथ इसमें कनेक्टिविटी लिए आपको ब्लूटूथ वर्जन 4.2 HID, चार एचडीएमआई पोर्ट्स, डुअल बैंड वाई-फाई, दो यूएसबी पोर्ट्स और 3.5 मिलीमीटर का ऑडियो जैक भी मिल रहा है। जिसके माध्यम से इसे आसानी के कनेक्ट कर सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








