Sony ने 22 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च किए Sony WF-C510 बड्स, जाने कीमत से लेकर फीचर्स
Sony कंपनी ने आज कॉम्पैक्ट डिजाइन में एक नए वायरलेस ईयरबड्स को पेश किया है। इन बड्स को सोनी ने धांसू बैटरी लाइफ और आपके कम्फर्ट जोन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। साथ ही कंपनी ने इन्हें बेहद ही कम दामों पर लॉन्च किया है।
सोनी ने Sony WF-C510 को ऐसे डिजाइन किया है कि छोटे कान वाले लोग भी इसे आसानी से पहन सकते हैं। आइए सोनी के इन लेटेस्ट बड्स की सारी डिटेल्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Sony WF-C510 की कीमत
बता दें कि कंपनी ने Sony WF-C510 को मात्र 4,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। आप इन बड्स को चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदते हैं, तो आपको सीधे 1,000 रुपये की छूट मिल सकती है। यानी की छूट के बाद ये बड्स मात्र 3,990 रुपये की कीमत पर मिल सकेंगे।
इस ऑफर का लाभ आप 31 अक्टूबर 2024 तक उठा सकते हैं। ये ईयरबड्स 4 कलर ऑप्शन ब्लू, येलो, ब्लैक और व्हाइट में मिल रहे हैं। Sony WF-C510 की पहली सेल भारत में 26 सितंबर 2024 से शुरू होगी। आप इन्हें सोनी रिटेल स्टोर्स, ShopatSC.com और अन्य ई-कॉमर्स साइट्स से खरीद सकेंगे।
Sony WF-C510 के फीचर्स
डिजाइन: Sony WF-C510 सोनी के अब तक के सबसे छोटे क्लोज्ड टाइप ईयरबड्स हैं, इसलिए छोटे कान वाले लोग भी इसे ज्यादा स्टेबल तरीके से पहन सकते हैं। स्टेबल फिट के लिए ईन बड्स में एर्गोनोमिक सरफेस डिजाइन है। इन बड्स में आराम के लिए गोल डिजाइन और मैट फिनिश दिया गया है।
बैटरी: बैटरी की बात करें तो Sony WF-C510 बड्स टोटल 22 घंटे की बैटरी लाइफ के सपोर्ट के साथ आते हैं, जिसमें 11 घंटे की केस की बैटरी लाइफ और 11 घंटे की एडिशनल बैटरी लाइफ दी गई है। दूसरी तरफ ये बड्स मात्र 5 मिनट की क्विक चार्जिंग पर 60 मिनट तक का प्लेबैक टाइम देते हैं, जिसकी मदद से आप पूरे दिन म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।
कनेक्टिविटी: Sony WF-C510 बड्स सोनी के मल्टीपॉइंट कनेक्शन के साथ कम्पेटिबल है, जो कि आपको एक साथ दो ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट करने की परमिशन देता है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं।
अन्य: बड्स में एम्बिएंट साउंड मोड की सुविधा शामिल है, जो म्यूजिक सुनते समय आस-पास की आवाज सुनने में मदद करता है। ऐसे में आप चल रहे हों या कोई अदर एक्टिवटी कर रहें हो, एम्बिएंट मोड तय करता है कि आप म्यूजिक सुनने के साथ अपने आस-पास की दुनिया से भी कनेक्टेड रहें। आप इन बड्स में इमर्सिव 360 रियलिटी ऑडियो का लाभ उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








