Home
Gadgets

Sony Linkbuds भारत में लॉन्च, कीमत इतनी कि आ जाएगा एक धाँसू स्मार्टफोन

सोनी ने अपना Sony Linkbuds नाम से एक अनूठा ईयरबड्स पेश किया है जिसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि उसमें आप एक बढ़िया स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। यह ईयरबड्स एक बढ़िया डिजाइन के साथ आता है लेकिन कीमत देख सब चौंक जाएँगे। आइये एक नजर डालते हैं Sony LinkBuds ईयरबड्स पर और जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत की जानकारी।

Sony Linkbuds लॉन्च, कीमत इतनी कि आप खरीद सकते हैं स्मार्टफोन

Sony Linkbuds के प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

सोनी लिंकबड्स जो 12mm के ओपन-एंड ड्राइवर के साथ आते हैं। नए डेवलप्ड रिंग ड्राइवर में ऑडियो ट्रांसपेरेंसी के लिए एक ओपन डायाफ्राम दिया गया है, जो यूजर्स को चारों ओर की आवाज़ों को मूल रूप से सुनने में मदद करेगा। सोनी के इस प्रीमियम ईयरबड्स का डिजाइन काफी शानदार दिया गया है।

वजन की बात करें, तो सोनी लिंकबड्स (Sony Linkbuds) का वजन मात्र 4 ग्राम है और विभिन्न आकार के कानों में फिट बैठता हैं। इसके अलावा ये ईयरबड्स अडैप्टिव वॉल्यूम कंट्रोल के साथ आते हैं। यह फीचर आपको खुली हवा में हीयरिंग के एक्सपीरियंस को बढ़ाने मदद करता है।

सोनी के इस लेटेस्ट ईयरबड्स की बैटरी लाइफ भी काफी बढ़िया है और एक बार चार्ज करने पर 5.5 घंटे की लाइफ देती है। इसके अलावा चार्जिंग केस कुल 17.5 घंटे देता हैं। वहीं आप थोड़ा-थोड़ा ही इस्तेमाल करते हैं तो यह 4-5 घंटे तक चल सकता है।

Sony Linkbuds की भारत में कीमत और उपलब्धता

अब बात आती है इस नए सोनी लिंकबड्स की कीमत की। तो इसकी भारत में कीमत 19,990 रुपये रखी गई है। हालांकि अभी खरीदार इस ईयरबड्स को 12,990 रुपये की रियायती कीमत पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं और 7,000 रुपये का इनाम प्राप्त कर सकते हैं। यह ऑफर 4 अगस्त से 12 अगस्त 2022 तक उपलब्ध रहने वाला है।

Sony Linkbuds लॉन्च, कीमत इतनी कि आप खरीद सकते हैं स्मार्टफोन

Sony Linkbuds को आप सोनी सेंटर और सोनी एक्सक्लूसिव के साथ-साथ www.ShopatSC.com पोर्टल से खरीद सकते हैं।

यानी कीमत को देखा जाए तो आप Redmi, Samsung या Realme या किसी अन्य ब्रांड में एक बढ़िया मिड-रेंज में स्मार्टफोन खरीद सकते हैं जिसमें आपको 50MP से ज्यादा का कैमरा और 5000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल जाएगी।

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sony has introduced a unique earbud called its Sony Linkbuds, which costs so much that you can buy a smartphone in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X