Home
Gadgets

Sony LinkBuds Open: ओपन-ईयर डिजाइन और 22 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च

Sony LinkBuds Open (WF-L910) TWS ईयरफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इन्हें कंपनी ने ओपन-ईयर डिजाइन के साथ पेश किया है। ये ईयरबड्स कटिंग-ऐज टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर नैचुरल ऑडियो एक्सपीरियंस प्रोवाइड करने में मदद करते हैं।

ये बड्स उन लोगों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो कि कम्फर्ट, कनेक्टिविटी और बेहतरीन साउंड क्वालिटी पर अधिक फोकस करते हैं। ये वायरलेस बड्स पहले लॉन्च किए गए LinkBuds TWS पर आधारित है, जिसमें ओपन रिंग डिजाइन है। आइए इन बड्स की कीमत और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।

22 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Sony LinkBuds Open लॉन्च

Sony LinkBuds Open (WF-L910) TWS की कीमत

भारत में इन बड्स की शुरुआती कीमत 19,990 रुपये रखी गई है। इसके साथ ही ये बड्स आज से यानी 24 अक्टूबर से ही Amazon, Flipkart, Sony Centres, Sony अथॉराइज्ड डीलर्स और देश के चुनिंदा रिटेल स्टोर के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं। आप इन बड्स को ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीद सकते हैं।

Sony LinkBuds Open (WF-L910) TWS के फीचर्स

इन बड्स में ओपन-ईयर डिजाइन है और यह एयर फिटिंग सपोर्टस के साथ आते हैं, जो कि इयरफोन को अपनी जगह पर रहने में मदद करता है। कंपनी का कहना है कि एयर फिटिंग सपोर्ट्स का एर्गोनोमिक डिजाइन पूरे दिन यूज करने के लिए सिक्योर और आरामदायक फिट प्रदान करता है।

इयरफोन 11mm रिंग के आकार के नियोडिमियम ड्राइवर यूनिट से लैस हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि ये बड्स क्लियर हाई मिड फ्रिक्वेंसी साउंड देते हैं। Sony LinkBuds Open TWS बड्स सोनी के V2 इंटीग्रेटेड प्रोसेसर और DSEE (डिजीटल साउंड एन्हांसमेंट इंजन) के साथ मिलेंगे। ऐसा माना जाता है कि ये बड्स क्लियर साउंड क्वालिटी प्रोवाइड करने के लिए AI बेक्ड ऑडियो प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं।

इन बड्स की बैटरी को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 22 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ देते हैं, जिसमें 3 मिनट का क्विक चार्ज यूजर्स को 60 मिनट तक का प्लेबैक दे सकता है। मैग्नेटिक चार्जिंग केस में USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है। पानी और धूल से बचाव के लिए इन्हें IPX4 रेटिंग मिली है।

कनेक्टिविटी के लिए ये बड्स ब्लूटूथ 5.3, SBC, AAC और LC3 ऑडियो कोडेक्स और मल्टी-पॉइंट को सपोर्ट करते हैं। बता दें कि प्रत्येक बड्स का वजन 5.1 ग्राम है, जबकि केस का वजन लगभग 30.6 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sony LinkBuds Open (WF-L910) TWS earphones have been launched in India. The company has introduced them with an open-ear design.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X