Sony WH-CH720N वायरलेस हेडफोन 50 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च ,जाने कीमत

Sony ने गुरुवार को एक्टिव नॉइज कैंसलेशन सपोर्ट के साथ अपना सबसे हल्का ओवर-हेड वायरलेस हेडफोन लॉन्च किया है। Sony WH-CH720N वायरलेस हेडफोन Hi-Res ऑडियो, हैंड्स-फ़्री कॉलिंग और मल्टी-पॉइंट कनेक्शन जैसे फीचर के साथ आता है।
Sony WH-CH720N की कीमत 10,000 रुपये से कम है और यह कल से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। चलिए सभी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।
Sony WH-CH720N स्पेसिफिकेशन
सोनी का बिल्कुल नया WH-CH720N अंडाकार आकार के ईयरपैड की विशेषता वाले स्लीक मैट फिनिश के साथ आता है। हेडफोन में 323 ओम के साथ 30 मिमी डायनेमिक ड्राइवर है।

क्योंकि हेडफोन वायरलेस हैं, इसमें ब्लूटूथ v5.2 सपोर्ट दिया गया हैं। हेडफोन की कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर तक है। ईयरबड्स हाई-रेस ऑडियो और एक्टिव नॉइज कैंसलेशन सपोर्ट जैसी फीचर के साथ आता है।
सोनी WH-CH720N डुअल नॉइज सेंसर
हेडफोन सोनी की एक V1 चिप पर बेस्ड हैं और इसमें डुअल नॉइज सेंसर तकनीक है। हेडफोन DSEE (डिजिटल साउंड एन्हांसमेंट इंजन) को सपोर्ट करते हैं जो हाई क्वालिटी वाली साउड प्रोवाइट करने में मदद करता है। यह मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी में भी मदद करता है, जिसे वियरेबल सपोर्ट करता है। मल्टीपॉइंट कनेक्शन को आसान बटन ऑपरेशन के साथ सपोर्ट किया जा सकता है।
सोनी WH-CH720N बैटरी
इसके अलावा, हेडफ़ोन एक बैटरी पैक करता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह नॉइज कैंसलिंग के साथ 50 घंटे तक और नॉइज कैंसलिंग के साथ 25 घंटे तक प्लेबैक की पेशकश करता है। हेडफोन को चार्ज करना काफी फास्ट है। केवल 3 मिनट के चार्ज के साथ, हेडफोन को 1 घंटे का प्लेबैक प्रोवाइट करने के लिए कहा जाता है।
हेडफोन टिकाऊ पैकेजिंग के साथ आता है। हेडफोन की पैकेजिंग में कंटेंट में जिरो प्लास्टिक का यूज किया गया है, यह सोनी का अपने उत्पादों के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने का संकल्प है।
सोनी WH-CH720N की भारत में कीमत और कलर
Sony WH-CH720N हेडफोन की कीमत 9,990 रुपये है और ये ब्लू, ब्लैक और व्हाइट शेड्स में आते हैं। हेडफोन 17 मार्च यानी आज से भारत में बिक्री के लिए रखा गया है। इच्छुक खरीदार हेडफ़ोन को Sony की ShopatSC वेबसाइट पर ऑनलाइन और Sony Center और Sony के एक्सक्लूसिव स्टोर पर ऑफलाइन से खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








