Home
Gadgets

TCL ने भारत में 4K QLED SMART TV की लॉन्च, इस कीमत में पाएं दमदार साउंड क्वालिटी, जानें डिटेल्स

TCL ने भारत में 4K QLED SMART TV की लॉन्च, यहां जानें डिटेल्स

TCL Smart TV: अगर आप भी नया स्मार्ट टीवी लेने का प्लान कर रहे हैं तो TCL का नया 4K QLED SMART TV आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जिसमें कंपनी आपको 4 अलग-अलग साइजेस दे रही है। TCL ने अपना नया स्मार्ट टीवी TCL 4K QLED को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने नए स्मार्ट टीवी को 65 इंच, 55 इंच, 50 इंच और 43 इंच की स्क्रीन साइज के साथ पेश किया है। जिसमें ग्राहकों को बेहतर कलर और डॉल्बी वीजन के साथ कई सारे दमदार फीचर्स मिल रहे हैं। आइए आपको आगे इस टीवी में मिल रहे खूबियों के बारे में बताते हैं।

TCL 4K QLED TV के फीचर्स

इस स्मार्ट टीवी में ग्राहकों को एडंवास्ड टेक्नोलॉजी मिल रही है। इस लेटेस्ट स्मार्ट टीवी को गूगल टीवी ओएस से लैस किया गया है। इसमें ग्राहकों को हाई-एंड डिस्प्ले एरिया दिया जा रहा है। यह लेटेस्ट स्मार्ट टीवी HDR10+ सपोर्ट के साथ आ रहा है। वहीं कंपनी ने गेमर्स को ध्यान रखते हुए इस टीवी को डिजाइन किया है। जिसके कारण यह नया टीवी C645 120Hz गेम एक्सेलरेटर के साथ एंट्री किया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्ट टीवी को लेकर दावा किया है कि यह टीवी का ऑटो-एडजस्टमेंट फंक्शन हाई रिफ्रेश रेट और लो लेटेंसी सुनिश्चित करने में सक्षम है। इसी के साथ टीवी एएमडी फ्रीसिंक तकनीक से भी लैस किया गया है। यह डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस पर काम करेगा।

TCL ने भारत में 4K QLED SMART TV की लॉन्च, यहां जानें डिटेल्स

TCL 4K QLED TV की कीमत

कंपनी ने 65 इंच के टीवी की कीमत 79,990 रुपये , 55 इंच के टीवी की कीमत 56,990 रुपये , 50 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 48,990 रुपये और 43 इंच के टीवी की कीमत 40,990 रुपये तय की है। जिसे आप अपने आवश्यकतानुसार ले सकते हैं। यह नया स्मार्ट टीवी आपको रिलायंस डिजिटल और क्रोमा जैसे ई-कॉमर्स स्टोर पर मिल सकता है, जहां से आप इसे आसानी से खरीद सकते है। इसके अलावा इसे ऑफलाइन स्टोर्स के साथ-साथ कंपनी के वेबसाइट पर जाकर भी आप ऑर्डर कर सकते हैं। लॉन्चिंग के बाद से ही कंपनी ने इस पर एक प्रीबुकिंग ऑफर भी पेश किया है। जो 16 मई तक उपलब्ध रहेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
TCL has launched its new Smart TV in India. In which you are getting four different sizes. In this smart TV models, customers have been given strong sound quality with Dolby Vision. Apart from this, customers are also getting powerful features in this TV.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X