TCL ने 98 इंच डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ स्मार्ट TV किया लॉन्च, जानें कीमत

TCL Q10H Mini LED TV:अगर आप भी दमदार फीचर के साथ बड़े स्क्रीन वाला टीवी लेने का सोच रह हैं तो आपके लिए TCL अच्छा ऑप्शन हो सकता है। टीसीएल ने अपने शानदार फीचर्स और बड़े डिस्प्ले वाले नए स्मार्ट टीवी TCL Q10H Mini LED TV सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया है। जिसमें 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच स्क्रीन साइज मौजूद हैं। इस नई टीसीएल सीरीज का सीधा मुकाबला Xiaomi Mi TV Master से माना जा रहा है। TCL Q10H के 85 इंच एडिशन में आपको 2,304 पार्टिशन और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। कंपनी ने अपने इस नए स्मार्ट टीवी को कई अपडेटेड फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है, जो इन्हें दूसरे टीवी से काफी स्पेशल बनाता है।
TCL Q10H Mini LED TV के फीचर्स
इस नए टीवी में आपको प्रीमियम बेजेल-लेस एचवीए सॉफ्ट स्क्रीन मिल रही है। जिसे रिफ्लेक्शन कम करने के लिए नैनो-लेवल और एंटी-इंटरफेरेंस लो रिफ्लेक्टिव फिल्म से भी लैस किया गया है। कंपनी ने अपने इस नए TCL Q10H Mini LED TV सीरीज को हुआक्सिंग हाई-एंड एचवीए सॉफ्ट स्क्रीन से लैस किया है। वहीं इस टीवी के स्टोरेज की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जा रही है। इसी के साथ यह स्मार्ट टीवी Lingyao M2 चिप पर भी काम करता है। वहीं ऑडियो सिस्टम की बात करें तो इसमें कंपनी 2.1-चैनल हाई-फाई प्रोफेशनल ऑडियो सिस्टम दे रही है। इसके अलावा इस टीवी का डिस्प्ले 4K 144Hz कंटेंट को सपोर्ट करता है।
TCL फ्लैगशिप क्यू10एच टीवी के बैकलाइट सिस्टम में 16-बिट इमेज कंटेंट परसेप्शन कैपेसिटी के साथ 576 ड्राइवर चिप भी दिया जा रहा है। यह रियल-टाइम स्क्रीन बैकलाइट एडजेस्टमेंट के जरिए क्लियर और ज्यादा रियलस्टिक प्रदर्शन देता है। आपको बता दें, स्क्रीन रिफ्लेक्शन कम होने के चलते मिनी एलईडी ज्यादा ट्रांसपेरेंट पिक्चर प्रोवाइड करता है।
कीमत
वहीं इस सीरीज की टीवी के कीमतों की बात करें तो TCL Q10H Mini LED TV की शुरुआती कीमत 7,999 यूआन यानि कि, लगभग 94,596 रुपये है। इसके अलावा TCL Q10H के 98 इंच टॉप मॉडल की शुरुआती कीमत 25,999 यूआन यानि कि, लगभग 3,07,464 रुपये तय की गई है। फिलहाल इस नए स्मार्ट टीवी को JD.com जैसे ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








