Teacher's Day 2024 Gift Ideas: शिक्षक दिवस पर अपने टीचर को गिफ्ट में दें ये टेक आइटम्स, दाम में भी किफायती
Teacher's Day 2024 Gift Ideas: भारत में शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन सभी छात्र अपने शिक्षकों (Teacher) को आभार व्यक्त करते हैं और उनके मार्गदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित करते हैं। इसी के साथ छात्र Teacher's Day के इस खास मौके पर अपने गुरुओं को कुछ गिफ्ट भी देते हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपके लिए Teacher's Day 2024 के लिए ऐसे गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं, जो कि आपके टीचर को बेहद ही पसंद आएंगे।

Teacher's Day पर अपने शिक्षक को गिफ्ट में दे ये टेक आइटम्स
CULTSPORT Rnager Xr
इस शिक्षक दिवस पर आप अपने टीचर को CULTSPORT Rnager Xr स्मार्टवॉच गिफ्ट में दे सकते हैं। 1.43 एमोलेड डिस्प्ले, सटीक सेंसर और 70 से अधिक प्ले मोड के साथ ये ग्राहकों को आसानी से अपने स्वास्थ्य की निगरानी करने और अपनी एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए सभी जरूरी चीजों की पेशकश करती है।
इस वॉच में लंबे तक चलने वाली 420mAh की बैटरी की गारंटी भी मिलती है, ताकि आप इस वॉच को पूरे दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, बिल्ट-इन ब्लूटूथ कॉलिंग, फिटनेस ट्रैकिंग और सोशल कनेक्ट फंक्शन इसे पिच पर और उसके बाहर एक यूजर फ्रेंडली साथी बनाते हैं। इतनी सारी खूबियां होने के बावजूद, इस वॉच को आप बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। CULTSPORT Rnager Xr को आप मात्र 2,999 रूपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Philips Air Desk Light
शिक्षक दिवस 2024 पर आप अपने टीचर को Philips Air Desk Light गिफ्ट में दे सकते हैं। यह आपके टीचर को देर रात तक रिसर्च और स्टडी करने में मदद करेगा। साथ ही आपकी इस यूनिक गिफ्ट की सोच देखकर आपके टीचर भी बेहद खुश हो जाएंगे। इसका स्लीक, मिनिमालिस्ट डिजाइन और कूल डेलाइट शेड ब्राइट प्रदान करता है, जो कि लोंग वर्क डेज के समय फोकस बनाए रखने के लिए जाना जाता है।
टच स्विप वाला 5 वॉट वाला लैंप सुविधाजनक और सुविधाओं से लैस है। इसका मैट फिनिश और E27 बल्ब बेस इसकी सुंदरता और उपयोगिता दोनों को बढ़ाता है। यह लैंप ना केवल आपके टीचर के ऑफिस को रोशन करेगा, बल्कि उनके बच्चों के लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। बात करें इसकी कीमत की तो आप इसे सिर्फ 898 रुपये की कीमत पर खरीद सकतें हैं।
Sharp Electric Kettle 1.5 Liter
तीसरा और सबसे अच्छा ऑप्शन Sharp Electric Kettle 1.5 Liter हो सकता है। वहीं अगर आप किसी फीमेल टीचर के लिए गिफ्ट की तलाश कर रहे हैं, तो फिर ये सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसकी स्लीक ब्लैक ग्लोसी डिजाइन और क्विक बॉइलिंग कैपिसिटी इसे किसी भी किचन या ऑफिस के लिए फैशनेबल टच से जोड़ती है। कार्डलेस डिजाइन और ऑटो लिड-ओपनिंग फीचर सुविधा प्रदान करते हैं।
इसकी डबल लेयर्ड स्टेनलेस स्टील पानी को लंबे समय तक गर्म रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद बॉइल-ड्राय प्रोटेक्शन एक अलग ही एक्सपीरियंस से मिलवाता है। ये कैटली आपके टीचर को पानी गर्म करने या फिर चाय गर्म करने में मदद करेगी, जिससे उनके ब्रेक को और अधिक दिलचस्प बनाया जा सकेगा। ये कीमत में भी किफायती है। इसे आप 1,675 रुपये में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








