UNISOC T618 प्रोसेसर, 128GB स्टोरेज के साथ Teclast T50 टैबलेट लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Teclast T50 Tablet Launch: Teclast T50 टैबलेट के 2023 एडिशन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस लेटेस्ट टैबलेट में यूजर्स को 11 इंच की 2K डिस्प्ले और UNISOC T618 प्रोसेसर मिल रहा है। 2023 Teclast T50 एंड्रॉयड टैबलेट पिछले साल लॉन्च किए गए T50 टैबलेट का अपग्रेड वर्जन है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने इस नए गैजेट में कई लेटेस्ट फीचर्स को भी शामिल किया है। तो आईए आपको इस टैबलेट के कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की तक की जानकारी डिटेल में बताते हैं।
2023 Teclast T50 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
2023 Teclast T50 में कंपनी ने 11 इंच की 2K फुल फिट डिस्प्ले दिया है। जो 2000 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आ रहा है। वहीं रिफ्रेश रेट की बात करें तो आपको इसमें 120Hz और 350 निट्स तक ब्राइटनेस मिल रहा है। यह टैबलेट Android 12 पर काम करता है। आपको बता दें, इस नए टैबलेट में मेटल चेसिस है और जिरकॉन सेंड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसके अलावा 2023 Teclast T50 में स्टोरेज की बात करें तो 2023 Teclast T50 में 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें UNISOC T618 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali G52 GPU है।

2023 Teclast T50 टैबलेट में मिल रही पावरफुल बैटरी
कैमरा सेटअप की बात करें तो यूजर्स को इस टैबलेट के रियर में 20 मेगापिक्सल का पहला कैमरा मिल रहा है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस लेटेस्ट टैबलेट को पावर देने के लिए कंपनी ने T50 एंड्रॉयड टैबलेट में 7,500mAh की बैटरी दी है , जो 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें स्वीट II फोर-टोन कैविटी और एक इंडीपेंडेंट पावर एम्पलीफायर भी है। कनेक्टिविटी के लिए आपको 2023 Teclast T50 एंड्रॉइड टैबलेट में ड्यूल कार्ड ड्यूल स्टैंडबाय, ड्यूल 4 जी कॉल/इंटरनेट और ब्लूटूथ 5.0 मिल रहा है।
यात्रा के दौरान कैरी करना बेहद आसान
वहीं डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की मोटाई 7.5mm और वजन महज 510 ग्राम है। इतना हल्का होने के कारण आप इसे इजली यात्रा के दौरान भी कैरी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








