Home
Gadgets

Detel कंपनी ने त्यौहार सीजन में पेश किए 4 नए स्पीकर्स, गाएं, बजाएं और उत्सव मनाएं

अगर पार्टी का माहौल तैयार करना है तो आपके लिए सबसे जरूरी चीज अच्छे साउंड सिस्टम का उपलब्ध होना है। इस त्यौहारी सीजन में अपनी पहली उत्पाद रेंज के तौर पर विश्व को सबसे किफायती फीचर फोन देने वाली कंपनी डीटल अपने ग्राहकों के लिए चार नए पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लेकर आई है-रॉकस्टार, सरगम, कारवां और जैज़। इनकी कीमत 849 रुपये से शुरू होती है।

Detel कंपनी ने त्यौहार सीजन में पेश किए 4 नए स्पीकर्स, गाएं, बजाएं और उत्सव मनाएं

उत्सवों के इस सीजन में डीटल कंपनी ने स्पीकर लॉन्च करके अपने यूजर्स को एक तरह से तोहफा दिया है। उत्सव के माहौल में लोग अपने घर में अपने सगे-संबंधियों के साथ कई दिनों के बाद मिलते हैं और उनके साथ मौज-मस्ती करके वक्त बिताना चाहते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे ये स्पीकर्स मस्ती में चार चांद लगा देगा।

नए स्पीकर्स की कीमत

नए स्पीकर्स की कीमत

ये ब्लूटूथ स्पीकर शानदार साउंड अनुभव देते हैं। डीटल रॉकस्टार, सरगम, कारवां और जैज़ की कीमत क्रमशः 999 रुपये, 899 रुपये, 849 रुपये और 2499 रुपये है। ये सभी बिक्री के लिए डीटल की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन पर उपलब्ध हैं।डीटल की ओर से पेश सभी नए उत्पाद उत्कृष्ट फीचर्स और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस हैं। संगीत प्रेमियों के सच्चे साथी के तौर पर ब्लूटूथ स्पीकर वी4.0 प्लस ईडीआर ब्लूटूथ वर्जन और एफएम रेडियो के साथ उपलब्ध हैं।

आप लगातार संगीत सुनते रहने के लिए अपने डिवाइस को पैन ड्राइव, माइक्रो एसडी कार्ड और ऑक्स से भी जोड़ सकते हैं। सभी डिवाइस एमआईसी और कॉलिंग फीचर्स से लैस हैं। इन स्पीकर्स में 3.7वी-1200 एमएएच बैटरी लगाई गई है और प्रत्येक बैटरी चार्ज होने में चार घंटे का समय लेती है। हालांकि जैज़ को संगीत चलाते समय प्लग इन रखना जरूरी होता है।

स्पीकर, म्यूजिक और पार्टी

स्पीकर, म्यूजिक और पार्टी

उत्सवों के इस सीजन में हर इंसान का वक्त पार्टियों और मेल-मुलाकातों की व्यस्तता से भरा रहता है। यह ऐसा समय होता है जब कुछ लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या से फुर्सत पाकर नई जगहों पर जाने की चाहत रखते हैं, वहीं कुछ लोग अपने मित्रों और परिवार के साथ रहते हुए इस खुशनुमा पल का आनंद उठाना चाहते हैं।

शानदार ऑडियो क्वालिटी से लैस

शानदार ऑडियो क्वालिटी से लैस

कंपनी ने ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखते हुए अपने चार स्पीकर पेश किए हैं। डीटल जैज़ घर के अंदर पार्टियों के लिए उपयुक्त है जबकि अन्य तीन डिवाइसेज पोर्टेबिलिटी और शक्तिशाली ऑडियो अनुभव देने के लिए उपयुक्त हैं जिनका मकसद पार्टी करने वालों को कहीं भी जाकर पार्टी के साथ-साथ संगीत का आनंद उठाने की आजादी देना है। ये स्पीकर्स इस दिवाली में अपने प्रियजनों को तोहफे देने के लिए भी उपयुक्त हैं।

नए स्पीकर्स की उपलब्धता

नए स्पीकर्स की उपलब्धता

इस मौके पर डीटल के एमडी योगेश भाटिया ने कहा, "नई सीरीज की पेशकश के साथ ही हम अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को विस्तार देने और भारतीय बाजार के नए ठिकानों पर पहुंच बनाने को लेकर उत्साहित हैं। ये सभी उत्पाद विशेष तौर पर आम लोगों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन एवं विकसित किए गए हैं।

आज के लाइफस्टाइल में सैर-सपाटा जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है, इस लिहाज से डीटल के नए स्पीकर साथ रखना अत्यंत अनिवार्य हो जाता है। ये हल्के वजन वाले पोर्टेबल डिवाइसेज हैं जिस वजह से इन्हें कहीं लाना-ले जाना आसान रहता है और सैलानियों का यह सच्चा हमसफर बना रहता है। इसकी मदद से आप किसी भी समय और कहीं भी संगीत का आनंद ले सकते हैं।" थोक में खरीदारी के लिए ये उत्पाद भारत के पहले हाइब्रिड ई-वितरण प्लेटफॉर्म B2BAdda.com पर उपलब्ध हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If the party is to create an environment then the most important thing is for you to have good sound system available. The company, which offers the world the most affordable feature phone, as its first product range in this festive season, has brought four new portable Bluetooth speakers for its customers - Rockstar, Sargam, Caravan and Jazz.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X