Home
Gadgets

Lava Prowatch का इंतजार खत्म, कमाल के फीचर्स के साथ भारत में एंट्री के लिए तैयार

भारत में आखिरकार Lava Prowatch का इंतजार खत्म हो गया है। कंपनी अपनी पहली प्रीमियम स्मार्टवॉच को भारत के मार्केट में उतारने जा रही है। इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने हाल ही में स्मार्टवॉच सेगमेंट में डेब्यू की घोषणा की थी और अब यह स्मार्टवॉच लॉन्चिंग के लिए तैयार है। इसकी लॉन्चिंग डेट आज यानी 23 अप्रैल 2024 तय की गई है। इस लॉन्चिंग से कंपनी को काफी उम्मीदें नजर आ रही हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि इस स्मार्टवॉच में क्या फीचर्स होंगे और इसकी क्या कीमत होगी। तो चलिए इस स्मार्टवॉच की डिटेल्स को विस्तार से जानते हैं।

कमाल के फीचर्स के साथ भारत में एंट्री के लिए तैयार Lava Prowatch

Lava Prowatch में मौजूद फीचर्स : स्मार्टवॉच राउंड डायल के साथ मार्केट में पेश होने जा रही है। इसके साथ ही इसमें वर्किंग क्राउन भी दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, Lava Prowatch को AI फीचर्स के साथ एंट्री दी जा रही है। इसके साथ ही इसमें दो स्ट्रैप ऑप्शन भी नजर आएंगे। इस स्मार्टवॉच में हार्ट बीट मॉनीटर के साथ अन्य फिटनेस-ट्रैकिंग्स की सुविधा भी होगी। Lava Prowatch में वॉटर रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

बता दें कि Lava Prowatch Google के Wear OS पर रन करेगा। इसमें Spo2 मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स भी शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही इसमें कलर डिस्प्ले भी है और यह स्मार्टवॉच GPS कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करती है।

Lava Prowatch की कीमत : इस स्मार्टवॉच को 4,000 रुपये से भी कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं यूजर्स इस स्मार्टवॉच को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

आपको बता दें कि Lava Prowatch का कॉम्पटीशन Boat, Noise और Fire-Bolt जैसे बड़े ब्रांडों से होगा। इस वॉच को लॉन्च करने के लिए नोएडा की एक कंपनी ने कदम उठाया है। यह कंपनी अब तक फीचर फोन और स्मार्टफोन पर फोकस करती आ रही है, लेकिन अब इसने अपनी पहली प्रीमियम स्मार्टवॉच को लॉन्च करने का निर्णय ले लिया है।

वैसे तो मार्केट में कई बड़े ब्रांड्स स्मार्टवॉच का निर्माण कर रहे हैं। इसी बीच Lava ने भी अपनी Lava Prowatch को भारत के मार्केट में पेश करने का मन बना लिया है। अब देखना यह होगा कि मार्केट में पहले से ही मौजूद बड़े-बड़े ब्रांड्स को Lava Prowatch टक्कर देने में कितना सफल होती है और दूसरी तरफ लोगों को अपनी इस स्मार्टवॉच को खरीदने के लिए क्या-क्या ऑफर लेकर आती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The wait for Lava Prowatch is over, ready to enter India with amazing features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X