Philips का यह दमदार स्मार्ट टीवी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
फिलिप्स ने अपनी Android smart tv सीरीज Philips 7900 Ambilight Ultra-HD LED Android TV को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है. इस टीवी सीरीज को तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच शामिल है. एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी में अल्ट्रा एचडी एलईडी स्क्रीन (Ultra HD LED Screen) दी गई है, जो 3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है.

इसमें HDR, डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट भी मिलता है. TV में स्क्रीन के पीछे बिल्ट-इन थ्री-साइड एलईडी लाइट्स (Built-in three-side LED lights) दी गई हैं.
Philips 7900 Ambilight Android TV के स्पेसिफिकेशन
Philips 7900 Ambilight Android TV में थ्री-साइड Ambilight एलईडी लाइट्स दी गई हैं, जो टीवी के पीछे लगी हुई हैं. यह Lights गजब का इफेक्ट देती हैं. बता दें, Ambilight LED lights उसी कलर में चमकती हैं जो कलर टीवी की स्क्रीन पर दिख रहा होता हैं. ये lights रिमोट की मदद से कंट्रोल हो सकती है. इसके अलावा, अगर आप चाहें तो इन लाइट्स को बंद भी कर सकते हैं.
Philips 7900 Ambilight Android TV में अल्ट्रा एचडी एलईडी स्क्रीन (Ultra HD LED Screen) दी गई है, जो 3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है. इस Android TV में हाई डायनामिक कंटेंट रेंज जैसे HDR10+, HDR10,HLG डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है. TV में 20W का साउंड आउटपुट और डिस्प्ले में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इस टीवी में Bluetooth 5 और डुअल बैंड Wi-Fi के सपोर्ट की सुविधा है. वहीं TV में नए स्टॉक एंड्रॉइड आधारित टीवी यूजर इंटरफेस है.

Ambilight Android TV में गूगल प्ले स्टोर (google play store) के मेन एप और स्ट्रीमिंग सर्विसेज को आसानी एक्सेस किया जा सकता है. टीवी के रिमोट में गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन गूगल क्रोमकास्ट (Google Assistant and Built-in Google Chromecast) का विकल्प भी दिया गया है.
Philips 7900 Ambilight Android TV की कीमत
Philips 7900 Ambilight Android TV सीरीज को तीन साइज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिसके 55 इंच मॉडल की कीमत 99,990 रुपये, 65 इंच मॉडल की कीमत 1,49,990 रुपये और 75 इंच मॉडल की कीमत 1,89,990 रुपये है. इस टीवी को ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट (online e-commerce website), ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और फिलिप्स सेल्स (Philips Sales) से खरीदा जा सकता है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications







