Home
Gadgets

इन 7 गैजेट्स को स्मार्टफोन ने कर दिया है खतम

By Agrahi

स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या हर दिन बढ़ रही है। आज के स्मार्टफोन में और पहले के फोन में जमीन आसमान का अंतर है। अब के स्मार्टफोन केवल कॉलिंग के लिए नहीं होते हैं, बल्कि यह एक छोटा पॉकेट कंप्यूटर है। इस छोटे से डिवाइस में बड़े से बड़े काम हो जाते हैं।

इन 7 गैजेट्स को स्मार्टफोन ने कर दिया है खतम

आज के स्मार्टफोन पहले से और भी ज्यादा स्मार्ट और एडवांस्ड हैं। यही कारण है कि इन स्मार्टफोन के चलते ऐसे कई अन्य गैजेट्स हैं जो कि अब दिखाई भी नहीं देते हैं।

MP3 प्लेयर

MP3 प्लेयर

एक समय पर MP3 प्लेयर इतने अधिक पॉपुलर हुए थे कि हर किसी के पास एक देखा जा सकता था। आज इन प्लेयर्स को स्मार्टफोन ने पूरी तरह से रिप्लेस कर दिया है। अब लोग कई सारे गैजेट्स रखने की बजाय एक फोन रखना बेहतर समझते हैं।

GPS Navigation system

GPS Navigation system

इन दिनों सभी स्मार्टफोन GPS नेविगेशन सिस्टम के साथ आते हैं, जिसके बाद आपको अलग से इस गैजेट की कोई जरुरत नहीं होती है न ही कोई एक्स्ट्रा खर्च करना चाहता है। लेकिन जीपीएस नेविगेशन बेहद काम का फीचर है और काफी इस्तेमाल किया जाता है।

डिजिटल कैमरा

डिजिटल कैमरा

स्मार्टफोन में आज जो फीचर सबसे अधिक डिमांड में है वो है कैमरा। पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन कैमरा में काफी ज्यादा सुधार हुआ है यही कारण है कि डिजिटल कैमरा अब कोई इस्तेमाल नहीं करता है। हालांकि डिजिटल कैमरे का अपना अलग अंदाज है।

रेडियो

रेडियो

रेडियो को तो स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि फीचर फोन ने शुरू कर दिया था। जब शुरुआत में फीचर फोन आए थे तभी से लोग फोन में ही रेडियो सुना करते थे। आज शायद ही कोई रेडियो सुनने के लिए अलग से रेडियो खरीदता हो।

अलार्म क्लॉक

अलार्म क्लॉक

चाहे सुबह उठाना हो या नहीं, फोन में कुछ हो न हो अलार्म तो हमेशा ही सेट रहता है। फोन एक बेहतरीन अलार्म क्लॉक है, हर वक़्त आपके साथ जो रहता है। अब गए वो दिन जब एक अलार्म क्लॉक अलग से रखनी होती थी।

कैलकुलेटर

कैलकुलेटर

दुकानों पर या घर पर भी पहले हिसाब किताब के लिए कैलकुलेटर तो होता ही था। लेकिन अब फोन आने के बाद कैलकुलेटर फोन में ही इस्तेमाल कर लिया जाता है।

घड़ियां

घड़ियां

शौकीन लोग तो अब भी घडी पहनते हैं लेकिन कई लोग जो पहले केवल समय के लिए घड़ी रखते थे अब शायद ऐसा नहीं करते हैं, क्योंकि अब स्मार्टफोन जो सबसे पास आ गया है।

हालांकि स्मार्टवॉच इन दिनों काफी पॉपुलर हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
These 7 gadgets are killed by your smartphone. Read more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X