Home
Gadgets

Noise के ये नए स्टायलिश बड्स 1,000 रुपये से भी कम में देंगे 45 घंटे का बैकअप, जानें फीचर्स

अगर आपके ईयरबड्स खराब हो चुके हैं और अब आप ऐसे ईयरबड्स की तलाश कर रहे हैं, जिनकी कीमत कम हो साथ ही उनमें आपको अच्छा बैटरी बैकअप मिले। तो आज हम आपके लिए हाल ही में लॉन्च हुए ऐसे ईयरबड्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप 1,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकेंगे।

यहां हम बात कर रहे हैं Noise Buds Nero और Noise Buds Trooper TWS की, जिन्होंने हाल ही में भारतीय मार्केट में दस्तक दिया है। इन दोनों ही बड्स में आपको 45 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलेगा। आइए फिर इनके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

45 घंटे के बैकअप के साथ खरीदें Noise के ये लेटेस्ट बड्स

1,000 रुपये से भी कम कीमत वाले Noise बड्स

Noise Buds Nero

इन बड्स में कंपनी ने कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया है, जो कि केस में रबड़ फिनिश के साथ आते हैं। इन बड्स में 10mm के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। बात करें इन बड्स की कनेक्टिविटी की तो इनमें ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट शामिल है और क्विक पेयरिंग के जरिए इन्हें फटाफट से किसी भी डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है।

कंपनी का इन बड्स को लेकर दावा है कि ये 40ms की लो-लेटेंसी ऑफर करते हैं, जिससे गेमिंग के दौरान भी इन्हें आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। सिंगल चार्ज करने पर ये बड्स 45 घंटे का प्लेबैक टाइम ऑफर करते हैं और सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग पर आपको इनमें 150 मिनट का प्लेटाइम मिलेगा। ये बड्स IPX5 रेटेड हैं।

Noise Buds Nero की कीमत मात्र 899 रुपये है। इन्हें आप 5 कलर ऑप्शंस चारकोल ब्लैक, स्नो वाइट, मिडनाइट ब्लू, ऑलिव ग्रीन और डीप वाइन कलर्स में खरीद सकते हैं।

Noise Buds Trooper TWS

इन बड्स में 13mm के ड्राइवर लगें हैं और इनमें ब्रीदिंग LED के साथ आइकॉनिक वाइजर डिजाइन जोड़ा गया है। Buds Trooper TWS में स्टेबल कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है।

बैकग्राउंड के शोर को कम करने के लिए ये बड्स एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) टेक्नोलॉजी के साथ क्वाड-माइक सेटअप का इस्तेमाल करते हैं। इन बड्स को लेकर कंपनी का दावा है कि इनमें 45 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। यह इंस्टाचार्ज टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है। केवल 10 मिनट की चार्जिंग पर इनमें आप 150 मिनट का प्लेबैक टाइम पा सकते हैं।

ये बड्स Buds Nero की तरह ही IPX5 रेटिंग प्राप्त हैं और इनमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। बात करें इन बड्स की कीमत की तो आप इन्हें मात्र 999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इन बड्स में आपको 4 कलर ऑप्शन नाइट ब्लैक, स्टॉर्म ग्रे, माइटी व्हाइट और फिएरी येलो कलर मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
If your earbuds are damaged and now you are looking for earbuds that are low in cost and also give you good battery backup. See here.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X