क्या आपको 2024 में Samsung Galaxy Watch 4 Classic खरीदना चाहिए?
Samsung Galaxy Watch 4 Classic जिसे कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था। उस वक्त गैलेक्सी वॉच 4 क्लासिक स्मार्टवॉच टेक्नोलॉजी में एक बड़ी छलांग थी। इसकी सबसे बड़ी वजह Google के साथ मिलकर बनाए गए नए Wear OS पर चलने वाली यह पहली घड़ियों में से एक थी।
लेकिन अब 2024 में क्या इसे ग्राहक खरीद सकते हैं, क्योंकि Galaxy Watch 7 के मुकाबले ये घड़ी काफी पुरानी हो गई है। ऐसे में कई ग्राहक इसको लेकर कंफ्यूज होंगे कि क्या इसे 2024 खरीदना खरीदना समझदारी है? अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक है, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है।

हार्डवेयर- जैसा कि, यह वॉच 2021 में पेश की गई थी, ऐसे में इसमें शामिल हार्डवेयर अब पुराना हो गया है। कंपनी ने Galaxy Watch 4 Classic को Exynos W920 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था।
जो उस वक्त में एक नया 5nm चिप था, जिसकी मदद से यूजर से बेहतरीन प्रदर्शन और बैटरी दक्षता मिलता था। लेकिन अब 2024 में नई Galaxy Watch 7 में 3nm प्रोसेसर है, जो CPU की तीन गुना गति और बेहतर पावर दक्षता ऑफर करता है।
हालांकि, पुराने हार्डवेयर के बाद भी Galaxy Watch 4 Classic अभी भी नोटिफिकेशन, स्वास्थ्य निगरानी और फिटनेस ट्रैकिंग जैसे कार्यों के लिए अच्छा एक्सपीरियंस ऑफर करता है। इसमें हार्ट रेट निगरानी, ECG, रक्त ऑक्सीजन माप और नींद ट्रैकिंग जैसी खास सुविधा भी शामिल है, जो अधिकतर यूजर्स के लिए पर्याप्त हैं।
लेकिन इसकी कीमत को देखा जाए तो वह Galaxy Watch 4 Classic को 2024 में खरीदने लायक बनाती है। हालांकि यह वॉच मूल रूप से प्रीमियम कीमत पर लॉन्च की गई थी, लेकिन अब यह सेल के दौरान 10,000 रुपये से कम में उपलब्ध है, जो इसे सबसे किफायती Wear OS वॉच बनाती है।
अगर आपका बजट कम है और आप भरोसेमंद Wear OS स्मार्टवॉच की खरीदना चाहते हैं, तो Galaxy Watch 4 Classic 2024 में एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आपको Galaxy Watch 7 जैसे नए मॉडल की तरह एडवांस्ड फीचर्स या परफॉरमेंस नही मिलेगा।
लेकिन यह इस कीमत में सभी जरूरी चीजें अपको दे रहा है, जिसकी बराबरी करना मुश्किल है। 2024 में Galaxy Watch 4 Classic लेटेस्ट फैसलिटी की तुलना में किफायती कीमत को प्राथमिकता देने वालों के लिए एक बेहतरीन वैल्यू बाय है।


Click it and Unblock the Notifications








