Home
Gadgets

अनोखा है ये फ्रिज: गाने सुनाने के साथ, बताएगा कि सब्जियां हो रही हैं खत्म..!

By Agrahi

टेक कंपनी सैमसंग ने लॉस वेगास में आयोजित सीईएस 2016 के दौरान अपना अनोखा फ्रिज पेश किया है। आप सोच रहे होंगे कि हम इस फ्रिज को अनोखा क्यों कह रहे हैं..!

दरअसल बात यह है कि सैमसंग का यह फ्रिज केवल खाने-पीने की चीजों को फ्रेश रखने के ही काम नहीं आता बल्कि यह आपको गाने भी सुनाता है। साथ ही यह फ्रिज यह भी बताता है कि इसमें सब्जियां कम हो रही है और अब घर के लिए सब्जी खरीदने वक़्त आ गया है।

है न कमाल..! यह फ्रिज कोई मामूली फ्रिज नहीं। इस फ्रिज में कई और भी खासियत हैं। आइए जानते हैं इस अनोखे फ्रिज के अनोखे फीचर्स-

फ्रिज में दो स्पीकर्स..!

फ्रिज में दो स्पीकर्स..!

इस फ्रिज में सामने की ओर दो स्पीकर्स दिए गए हैं। जो गाने सुनने के काम आते हैं।

21.1 इंच स्क्रीन

21.1 इंच स्क्रीन

इस फ्रिज पर एक बड़ा सा 21.1 इंच का डिस्प्ले भी दिया गया है। जिस पर आप बाहर जाने से पहले फैमिली के लिए कोई मेसेज भी छोड़ सकते हैं।

कैमरा

कैमरा

कई बार हम बाजार सामान लेने जाते हैं और भूल जाते हैं कि घर पर क्या है क्या नहीं। इस फ्रिज में भीतर की ओर एक कैमरा दिया गया है। अब आप अपने स्मार्टफोन के जरिए स्टोर से ही अपने फ्रिज को स्कैन कर पता लगा सकते हैं कि उसमें क्या है क्या नहीं।

इंटरनेट से हो सकता कनेक्ट

इंटरनेट से हो सकता कनेक्ट

इस फ्रिज पर दिए गए स्क्रीन की मदद से आप इससे डायरेक्ट ऑनलाइन ग्रोसरी भी आर्डर कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
This Fridge sings song for you and tells that you are running out of vegetables. Ssmaung company has launched this fridge in CES 2016 at Las Vegas conventional center.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X