ये छोटा सा डिवाइस आप के कार को बना देगी लग्जरी, 300 रुपये से भी कम है कीमत
अगर आप भी कार के इंटीरियर को आलीशान बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. एक छोटी सी डिवाइस के साथ आपकी कार का इंटीरियर लग्जरी फील देगा. इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है. आप अपनी कार के इंटीरियर लुक को 300 रुपये से कम में बदल सकते हैं.

लग्जरी कार ज्यादातर लोगों को पसंद होती है. लग्जरी कार में कई बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं. लेकिन, कुछ संशोधनों के साथ, आप एक सामान्य कार को एक लक्जरी भी बना सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है.
यहां हम आपको ऐसे ही एक डिवाइस के बारे में बता रहे हैं. हम बात कर रहे हैं स्टारलाईट ट्विंकल रूफ स्टार प्रोजेक्टर लाइट्स (Starlight Twinkle Roof Star Projector Lights) की. इससे आपको सामान्य कार के इंटीरियर में लग्जरी कार जैसा फील मिलेगा.
इस डिवाइस की कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है. इसे आप 250 रुपये में आसानी से खरीद सकते हैं. इसे कई ई-कॉमर्स साइट्स के जरिए बेचा जा रहा है. इसके लिए आपको कार के किसी भी हिस्से से छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है.

इसे कार के यूएसबी पोर्ट में आसानी से प्लग किया जा सकता है. इसके दूसरे वेरिएंट में दूसरे पोर्ट में इंस्टॉल करने का विकल्प भी दिया गया है. स्टारलाईट की मदद से आपकी कार की छत तारे की तरह चमकने लगेगी. कंपनी का दावा है कि इस स्टार प्रोजेक्ट नाइट लाइट में कर्व्ड डिजाइन का फीचर भी दिया गया है.
इससे आप इसे इंटीरियर की किसी भी दिशा में एडजस्ट कर सकते हैं. इसमें मल्टी पैटर्न चेंज का विकल्प भी है. इससे आप स्टार प्रोजेक्टर को घुमाकर कई प्रोजेक्शन प्रोजेक्ट सेट कर सकते हैं. इसका साइज भी काफी कॉम्पैक्ट है.
इसे भी पढ़ें : Janmashtami 2022 : WhatsApp पर इस अंदाज में दें अपनों को जन्माष्टमी की बधाई; ये तरीका आप के लिए
कंपनी का दावा है कि इसे आसानी से पॉकेट या बैग में कैरी किया जा सकता है. इस मिनी प्लग-इन को यूएसबी पोर्ट से जोड़ा जा सकता है. ऊपर की तरह इसकी कीमत वेरिएंट के हिसाब से बदलती रहती है. इसे आप 225 से 2500 रुपये में खरीद सकते हैं.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications





