'स्मार्ट गद्दा': जानिए कौन है आपके पार्टनर के साथ बेडरूम में!
कमर के दर्द, खर्राटे की आदत, व कई अन्य बिमारियों के लिए इन दिनों कई तरह के हाईटेक गद्दे बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन की आप यकीन करेंगे कि एक तरह का हाईटेक गद्दा ऐसा है जो आपके पार्टनर की बेवफाई, यानी की आपके पार्टनर की पोल खोल कर रख सकता है।
जी हां! आपने बिलकुल सही सुना, टेक्नोलॉजी के चलते अब एक ऐसा गद्दा बनाया जा चुका है जो आपके बेवफा के सभी राज आपके सामने खोल कर रख देगा। तो अब उन लोगों की खैर नहीं जो अपने पार्टनर को चीट कर रहे हैं। इस गद्दे को स्पेन में बनाया गया है। यह हाई-टेक गद्दा शक की गुंजाइश को भांप लेता है।
#1
यह गद्दा बाहर से साधारण गद्दे की तरह दिखाई देता है, लेकिन इसके अन्दर हाई टेक्नोलॉजी है। कंपनी की मानें तो यह दुनिया का इकलौता ऐसा गद्दा है जो खासकर इसलिए बनाया गया है ताकि बेवफा पार्टनर को रंगे हाथों पकड़ा जा सके।
#2
फोन एप के जरिए यह गद्दा अपने मालिक को यह बता देगा कि उसे इस्तेमाल किया जा रहा है और साथ ही यह भी बताएगा कि उस पर कितने लोग उस पर लेटे हैं।
#3
इस गद्दे के सिस्टम में 24 अल्ट्रासॉनिक सेंसर लगे होते हैं जो गद्दे का 3डी मैप निकालते हैं। इससे यह पता चलता है कि गद्दे के किस हिस्से में ज्यादा दबाव पड़ रहा है।
#4
इसका नाम स्मार्टरेस रखा गया है और इसे गद्दा बनाने वाली स्पैनिश कंपनी डर्मेट ने बनाया है।
#5
रीसर्च में सामने आया कि पूरे यूरोप में सबसे ज्यादा बेवफा लोग स्पेन के ही होते हैं। इसी के बाद कंपनी ने इस गद्दे को बनाया है।
#6
इस गद्दे के बाद अब उन लोगों की खैर नहीं जो कि अपने पार्टनर को धोखा दे रहे हैं।
अन्य टेक न्यूज़
क्या आप फॉलो करते हैं फेसबुक के ये रूल..!
एंड्रायड फोन में न करें पॉर्न मूवी देखने की गलती!
SHOCKING! भारत में बैन हो सकता है व्हाट्सएप!
हिंदी गिज़बॉट
ऐसी अन्य टेक न्यूज़ के लिए पढ़ते रहें हिंदी गिज़बॉट और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज!


Click it and Unblock the Notifications