Happy Dwali 2025: इस दिवाली करें दिल से गिफ्टिंग; अपनों को दें 5 स्मार्ट तोहफे
Diwali Gift Ideas 2025: दिवाली 2025 बस आने ही वाली है और इस बार तोहफों की लिस्ट में सिर्फ मिठाइयां या ड्राय फ्रूट्स नहीं, बल्कि ऐसे गिफ्ट्स शामिल करें जो आपके अपनों की लाइफ में कुछ वैल्यू जोड़ें। ये चार तोहफे सिर्फ दिखने में शानदार नहीं, बल्कि सेहत, यादों और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का खूबसूरत संगम हैं।
आइए जानते हैं कि इस फेस्टिव सीजन आप किन गिफ्ट्स से अपने परिवार और दोस्तों का दिल जीत सकते हैं।

Elista Alkaline Water Purifiers
आज के समय में सेहत सबसे बड़ा गिफ्ट है और अगर आप अपने परिवार को कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो रोज़मर्रा की लाइफ में हेल्दी बदलाव लाए, तो Elista के Amrit और Shuddh वॉटर प्यूरिफायर पर नजर डालिए।
ये दोनों Made in India प्यूरिफायर्स न सिर्फ मॉडर्न डिजाइन के साथ आते हैं, बल्कि इनमें हेल्थ को ध्यान में रखकर मल्टी-स्टेज फिल्ट्रेशन, एक्टिव कॉपर एनरिचमेंट और मिनरल रिस्टोरेशन जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है।
Amrit मॉडल में 9-स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम, UV + UF टेक्नोलॉजी, डिजिटल डिस्प्ले और इंस्टेंट हॉट वॉटर ऑप्शन भी मिलता है - जो सर्दियों में चाय या डिटॉक्स ड्रिंक के लिए परफेक्ट है।
वहीं Shuddh मॉडल, अपने कॉम्पैक्ट ग्लास-फिनिश डिज़ाइन और 7-स्टेज प्यूरिफिकेशन के साथ उन घरों के लिए बेहतरीन है जो हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं।
Amrit की कीमत ₹19,999 और Shuddh की कीमत ₹14,999 है। दोनों ही मॉडल्स Amazon.in और Elista के डीलर नेटवर्क पर उपलब्ध हैं। एक साल की वारंटी के साथ, ये एक ऐसा गिफ्ट है जो हर दिन हेल्थ और केयर की याद दिलाएगा।
Apple Watch SE 3
अगर आप किसी टेक-सेवी या फिटनेस लवर को गिफ्ट देना चाहते हैं, तो Apple Watch SE 3 से बेहतर ऑप्शन मुश्किल है। यह वॉच किफायती दाम पर Always-On Display, Sleep Tracking, Temperature Sensor और Crash Detection जैसी प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है।
नया S10 चिप इसे स्मूद परफॉर्मेंस देता है, और 18 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। 40mm और 44mm दोनों साइज में उपलब्ध यह वॉच Starlight और Midnight फिनिश में बेहद एलीगेंट लगती है। इसकी कीमत ₹25,900 से शुरू होती है। यह गिफ्ट स्टाइल, हेल्थ और टेक्नोलॉजी तीनों को जोड़ता है।
Fujifilm Instax Mini 12
फेस्टिव सीजन का मतलब है यादें और उन्हें फोटो पेपर पर उतारने का मजा कुछ और ही है। Fujifilm Instax Mini 12 आपको तुरंत फिजिकल फोटो प्रिंट करने का मौका देता है, जिससे आपकी दिवाली पार्टी या पारिवारिक फोटोशूट्स बन जाते हैं कीपसेक्स।
इसका ट्विस्ट-टू-ओपन लेंस, ऑटो एक्सपोज़र और क्लोज-अप मोड इसे बच्चों और बड़ों दोनों के लिए मज़ेदार बनाते हैं। पेस्टल शेड्स में उपलब्ध यह कैमरा हर जेनरेशन को पसंद आएगा। इसकी कीमत ₹6,299 है औरयह एक छोटा, लेकिन इमोशन से भरा गिफ्ट है।
OnePlus Buds Pro 3
अगर आपके दोस्तों या फैमिली में कोई ऑडियोफाइल है, तो OnePlus Buds Pro 3 उसे ज़रूर पसंद आएंगे। Dynaudio के साथ को-इंजीनियर्ड ये ईयरबड्स डुअल ड्राइवर्स और 50 dB तक की एडैप्टिव नॉइस कैंसलेशन के साथ आते हैं।
इनकी बैटरी लाइफ कमाल की है, 43 घंटे तक चलती है (केस + बड्स)। साथ ही आपको वायरलेस चार्जिंग और IP55 डस्ट वॉटर रेसिस्टेंस भी मिलता है। इसकी कीमत ₹8,999 रुपये है।
इस दिवाली 2025 पर गिफ्टिंग को बनाएं सेंस और सेंटिमेंट्स का बैलेंस। चाहे हेल्थ हो, टेक्नोलॉजी या यादें ये स्मार्ट गिफ्ट्स हर किसी के चेहरे पर मुस्कान और लाइफ में अपग्रेड लेकर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








