Home
Gadgets

HP से लेकर Samsung तक, इन लैपटॉप में पाएं 16 GB रैम के साथ शानदार डिस्प्ले, देखें लिस्ट

इन लैपटॉप में पाएं 16 GB रैम के साथ शानदार डिस्प्ले, यहां देखें लिस्ट

जहां पहले OLED स्क्रीन केलव स्मार्टफोन्स में मिलते थे वहीं आज कई कंपनियां अपने लैपटॉप में भी OLED स्क्रीन को शामिल करने लगी है। Samsung , Acer और Asus जैसी जानी-मानी कंपनियों ने अपने लैपटॉप्स के डिस्प्ले को ओलेड डिस्प्ले के साथ अपडेट कर बाजारों में पेश कर रही हैं। जिससे वह अपने यूजर्स को स्क्रीन में बेहतर कलर, कंट्रास्ट रेशियो के साथ ही साथ शानदार विजिबिलिटी भी दे रही हैं। जिससे इस तरह के लैपटॉप का इस्तेमाल ग्राफिक्स-वीडियो एडिटिंग और गेमिंग लवर्स के लिए एकदम सही साबित हो सकता है। अगर आप भी एडिटिंग के शौकीन है या फिर गेमिंग के लिए ऐसा कुछ इसी तरह का गैजेट ढूंढ रहे हैं तो आइए आपको आगे हम कई अन्य लैपटॉप के बारें में बताते हैं, जो आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

HP Envy x360 लैपटॉप

सबसे पहले बात करते हैं HP Envy x360 लैपटॉप कि, जिसमें आपको 15.6 इंच फुल एचडी ओलेड स्क्रीन मिल रहा है। इस लैपटॉप को कंपनी ने HP Envy x360 15 ew0037tu, HP Envy x360 15 ew0040tu, HP Envy x360 15 ew0043tu और HP Envy x360 15 ew0048tu चार वेरिएंट के साथ पेश किया था। इस लैपटॉप को मेन स्ट्रीम क्रिएटर्स के लिए लाया गया है। इसमें आपको 360 डिग्री का हिंज दिया गया है जो इस लैपटॉप की मुख्य स्पेसिफिकेशन है। इसकी कीमत की बात करें तो यह आपको लगभग 1.20 लाख रुपये के आसपास मिल सकता है। इसी के साथ आपको इसमें इंटेल कोर प्रोसेसर i7-1255U 12 जनरेशन के साथ 16 GB रैम और 1 TB स्टोरेज मिल रहा है।

इन लैपटॉप में पाएं 16 GB रैम के साथ शानदार डिस्प्ले, यहां देखें लिस्ट

Samsung Galaxy Book3 360 लैपटॉप

अब बात करते हैं Samsung Galaxy Book3 360 लैपटॉप कि, इसमें आपको 13.3 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले मिल रही है, जिसकी ब्राईटनेस 500 निट्स है। इसके साथ आपको इसमें टच सपोर्ट भी दिया जा रहा है। इसी के साथ आपको इंटेल कोर प्रोसेसर जनरेशन 13 i5-1335U, 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज के साथ Windows 11 Home , बैटरी 65W की फास्ट चार्जिंग भी मिल रहा है। वहीं इस लैपटॉप की कीमत की बात करें तो आपको यह 1.10 लाख रुपये के आसपास पड़ सकता है।

इन लैपटॉप में पाएं 16 GB रैम के साथ शानदार डिस्प्ले, यहां देखें लिस्ट

ASUS Zenbook Pro 14 Duo लैपटॉप

वहीं आसुस की बात करें तो इस लैपटॉप में आपको 14.5 इंच की ओलेड डिस्प्ले मिल रहा है, जो टच स्क्रीन के साथ आएगा। इस डिवाइस का डिस्प्ले 550 निट्स की ब्राईटनेस और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता हैं। इसी के साथ इसमें आपको 12.7 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन भी मिल रही है। इसी के साथ इसमें आपको इंटेल कोर प्रोसेसर i5-12500H जनरेशन 12 , 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज Windows 11 Home के साथ मिल रहा है। वहीं इस लैपटॉप की कीमत की बात करें तो यह आपको 99,980 रुपये में पड़ सकता है।

Acer Swift Go लैपटॉप

सबसे आखिर में बात करते हैं Acer Swift Go लैपटॉप कि, इस लैपटॉप में यूजर्स को 14 इंच का OLED पैनल मिल रहा है। जिसमें 1800 x 2880 पिक्सल रेजलूशन के साथ 400 निट्स की पीक ब्राईटनेस दी गई है। इसमें आपको इंटेल कोर प्रोसेसर i5-13500H जनरेशन,16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज Windows 11 Home के अलावा 100 W का फास्ट चार्जिंग 65Wh की बैटरी के साथ मिल रहा है। वहीं इसके कीमत की बात करें तो यह आपको करीब 79,990 रुपये के आसपास पड़ सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now many companies have started including OLED screens in their laptops as well. Well-known companies like Samsung, Acer and Asus are updating the display of their laptops with OLED displays and presenting them in the markets. Due to which it is giving its users better color, contrast ratio as well as excellent visibility in the screen. Due to which the use of this type of laptop can prove to be perfect for graphics-video editing and gaming lovers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X