Home
Gadgets

टॉप प्रीमियम लैपटॉप जिनमें Apple, Dell, Microsoft और भी बहुत कुछ शामिल

टॉप प्रीमियम लैपटॉप जिनमें Apple, Dell, Microsoft और भी बहुत कुछ शामिल

अगर आप एक प्रीमियम लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे कुछ बेस्ट लैपटॉप के बारे में। एक लैपटॉप में एक पावरफुल प्रोसेसर और भारी वर्कलोड के लिए पर्याप्त रैम होना चाहिए। इसके अलावा, इसमें एक हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होना चाहिए। अगर आप एक गेमर हैं या ग्राफिक का काम करना पसंद करते हैं, तो ये लैपटॉप आपके लिए बढ़ियां हो सकते हैं।

Apple MacBook Air M2 लैपटॉप

अगर आप एपल ईकोसिस्टम के फैन हैं तो यह एम2-चिपसेट-पावर्ड मैकबुक एयर आपके लिए परफेक्ट है। यह पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ, एक ग्राफिक्स कार्ड, 13.6-इंच रेटिना डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ प्रोवाइट करता है। कीमत की बात करें तो यह Amazon पर फिलहाल 1,13,490 रुपए में मिल रहा है।

Dell Alienware x15 R2 लैपटॉप

डेल एलियनवेयर आर2 लैपटॉप गेमर्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स की मांग के लिए डिजाइन किया गया एक टॉप-ऑफ-द-लाइन डिवाइस है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है और यह NVIDIA GEFORCE RTX 3080 Ti ग्राफिक्स कार्ड से लैस है। यह 12th जनरेशन के इंटेल कोर i9-12900H प्रोसेसर पर बेस्ड है। यह अमेजन पर 3,56,600 रुपये के प्रीमियम कीमत पर मिल रहा है।

टॉप प्रीमियम लैपटॉप जिनमें Apple, Dell, Microsoft और भी बहुत कुछ शामिल

Microsoft Surface Laptop 4 लैपटॉप

यह एक चिकना लैपटॉप है जो स्टूडेंट, पेशेवरों और बाकी सभी के लिए एकदम सही है, जिन्हें काम या गेमिंग के लिए लैपटॉप की जरूरत होती है। यह 8GB LPDDR4x RAM और 256GB SSD और 13.5-इंच PixelSense टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ Ryzen 5 प्रोसेसर पर बेस्ड है। आप इसे अमेजन से 86,490 रुपये में खरीद सकते हैं।

Dell Precision 3550 लैपटॉप

डेल प्रिसिजन 3550 लैपटॉप में 10th जनरेशन का इंटेल कोर i7-10510U प्रोसेसर, आकर्षक डिजाइन, एलईडी-बैकलिट फीचर के साथ 15.6 इंच का फुल एचडी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले और इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स कार्ड मिलता है। मौजूदा समय में इसकी कीमत 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,88,000 रुपये है।

Dell XPS 9315 लैपटॉप

यह पावर यूजर्स और प्रोफेशनल्स की जरूरतों को पूरा करता है। लैपटॉप एक इंटेल i7-1250U प्रोसेसर से लैस है, जो 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 13.4 इंच का FHD+ InfinityEdge डिस्प्ले दिया गया है। आप इसे 1,40,000 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are looking for a premium laptop, then we will tell you about some of the best laptops. A laptop should have a powerful processor and enough RAM to handle heavy workloads. Also, it should have a high-resolution display. If you are a gamer or like to do graphic work, then these laptops can be great for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X