Home
Gadgets

50 घंटे तक प्लेबैक टाइम, तगड़े साउंड के साथ Truke ने पेश किया BTG Storm , कीमत भी कम, यहां जानें सबकुछ

50 घंटे प्लेबैक टाइम के साथ Truke ने  लॉन्च किया BTG Storm, जानें कीमत

Truke ने बीटीजी सीरीज के तहत अपना नया ट्रूली वायरलेस ईयरफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसमें ट्रूक के पिछले बीटीजी सीरीज ईयरबड्स की तरह ही RGB लाइट्स यूजर्स को मिल रहे हैं। कंपनी ने BTG Storm चार्जिंग केस के किनारों के साथ ही बड्स पर भी लाइट्स का इस्तेमाल किया है। यूजर्स लॉन्चिंग ऑफर के तहत इस बड्स को महज 899 रुपये में ले सकते हैं। आपको बता दें, इस ऑफर का लाभ यूजर्स केलव दो दिनों तक ही उठा पाएंगे, इसके बाद इसकी कीमत बढ़ा दी जाएगी और इस नए बड्स की कीमत 1099 रुपये तक कर दी जाएगी। बहुत से लोगों के मन में यब सवाल उठ रहा होगा कि, BTG क्या है, तो आपको बता दें, कंपनी के अनुसार बीटीजी का मतलब 'बॉर्न टू गेम' है। यानि कि ये बड्स गेमर्स को भी ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Truke BTG स्‍टॉर्म के फीचर्स

Truke BTG स्‍टॉर्म के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको तगड़ा साउंड और कई दमदार फीचर मिल रहे हैं। इस बड्स को हाई क्वालिटी वाले 13 मिमी टाइटेनियम स्पीकर ड्राइवरों से लैस किया गया हैं। जो यूजर को हाई क्वालिटी के साउंड प्रदान करने में मदद करेंगे। हालांकि बीटीजी स्ट्रॉम तगड़े ऑडियो परफॉर्मेंस के साथ ही आते हैं। इसी के साथ बीटीजी स्ट्रॉम में एक डेडीकेटेड गेमिंग मोड को भी शामिल किया गया है, जो यूजर को अल्ट्रा-लो लेटेंसी ऑफर करने का काम करता है। Truke BTG स्‍टॉर्म में ग्राहकों को डुअल-माइक, एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन तकनीक भी मिल रहा है, जो बैकग्राउंड के शोर शराबे को कम करने का काम करता है। जिससे यूजर को क्लियर साउंड सुनाई दे सके। कंपनी का दावा है कि बीटीजी स्टॉर्म की बैटरी 50 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। आपको बता दें कि बीटीजी स्टॉर्म के साथ यूजर्स को 12 महीने की वारंटी भी दी जा रही है।

50 घंटे प्लेबैक टाइम के साथ Truke ने  लॉन्च किया BTG Storm, जानें कीमत

यहां से कर सकते हैं ऑर्डर

अगर आप भी ट्रूक के बीटीजी स्ट्रॉम को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसे आप Amazon, Flipkart और Truke की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं

Truke BTG स्‍टॉर्म की कीमत

Truke Buds BTG स्‍टॉर्म की रिटेलस कीमत 1099 रुपये है, लेकिन कंपनी लॉन्चिग ऑफर के तहत इसे दो दिनों तक मात्र 899 रुपये में बेच रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Truke has launched its new BTG Storm in India today with a very affordable price tag and 50 hours of playback time. Which users can take for just Rs 899 under the launching offer.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X