Tunez ने लॉन्च किये 999 रूपये के ये ईयरबड्स

Tunez Elements E11 TWS Earbuds: वैसे तो भारत में रोज ही कोई न कोई ईयरबड लॉन्च होते ही रहते है पर ट्यूनेज ने भारत में मात्र रूपये में अपने बहुत ही बढ़िया TWS ईयरबड्स की मुंह दिखाई की है जो काफी आरामदायक तो है ही साथ ही एक दम फिट भी है। ट्यूनेज ने भारत में अपना नया टीडब्ल्यूएस ईयरबड - एलिमेंट्स ई11 (Tunez Elements E11 TWS Earbuds) लॉन्च किया है। कंपनी के नए TWS ईयरबड्स 300mAh की बैटरी के साथ आते हैं जो कुल 30 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है।
Tunez Elements E11 TWS Earbuds: Price and More
ट्यूनेज एलिमेंट्स ई11 टीडब्ल्यूएस (Tunez Elements E11 TWS Earbuds) एक दो नहीं बल्कि 9 रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा। अभी की बात करें तो अभी बस 4 की पुष्टि हो चुकी है और बाकी के पांच कलर ऑप्शन जल्द ही उपलब्ध होंगे। ईयरबड्स अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Gotunez.com, अमेज़न इंडिया वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के माध्यम से 999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। इसके साथ ही अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए भी बड्स की बिक्री की जाएगी।
Tunez Elements E11 TWS Earbuds: Specifications
Tunez Elements E11 TWS ईयरबड्स किफायती इयरफ़ोन हैं जो कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में ब्लूटूथ 5.1 की सुविधा देते हैं और 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ 300mAh की बैटरी के साथ आते हैं। ईयरबड्स एक USB टाइप-सी केबल के साथ आते हैं जो ईयरबड्स को सिर्फ एक घंटे में चार्ज करने का दावा करता है। इसके साथ ही यह बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ आता है और यह वॉयस कमांड को भी सपोर्ट करता है।
नए लॉन्च पर बात करते हुए, ट्यूनेज़ के CEO, दुर्गा प्रसाद रेड्डी ने कहा, "जब से TWS टेक्नोलॉजी बाजार में आई है, क्वालिटी, बैटरी, परफॉरमेंस इन सभी चीजों में एक बड़ी चुनौती रही है। यह ईयरबड्स आपको बताए बिना कि यह आपके कानों में है इनका इतना हल्का वजन, आराम, शानदार परफॉरमेंस और अच्छी बैटरी लाइफ जो ईयरबड्स में होनी जरुरी है।"


Click it and Unblock the Notifications








