Ultrahuman Ring: बेहद खास हैं यह स्मार्ट रिंग, बताएगी आपके तबीयत का हाल
स्मार्ट बैंड और स्मार्ट वॉच के बाद अब मार्केट में स्मार्ट रिंग भी आ चुकी है जिसमें बेहतरीन फीचर्स दिये गए हैं और यह Smart Band और Smart Watch को भी कड़ी टक्कर दे सकती हैं। खास बात यह भी यह यह स्मार्ट रिंग - अल्ट्राह्यूमन रिंग (Ultrahuman Ring) किसी बाहरी देश नहीं बल्कि भारत की एक कंपनी ने पेश की है जिसमें स्मार्ट वॉच की तरह कई फीचर्स दिये गए हैं। तो आइये इस Ultrahuman Ring स्मार्ट गैजेट के बारे में जानते हैं विस्तार से।

स्मार्ट Ultrahuman Ring को किया भारत में लॉन्च
बैंगलोर के एक फिटनेस टेक स्टार्टअप, Ultrahuman ने एक स्मार्ट रिंग (Smart Ring) की घोषणा की है, जो आपके पूरे हेल्थ पैरामीटर पर नज़र रखती है। अल्ट्राह्यूमन रिंग में एडवांस्ड सेंसर और एल्गोरिदम हैं जो लगातार आपके हेल्थ को ट्रैक करती हैं और नींद की अवधि और पैटर्न (Sleep Duration And Pattern) , मूवमेंट्स, ब्लड ग्लूकोज लेवल और बहुत कुछ को मीजर करके बेहतर बना सकते हैं।
इतना ही नहीं, यह स्मार्ट रिंग कंपनी के फिटनेस ट्रैकिंग ऐप के साथ काम करती है जो वियरेबल मेटाबॉलिक डेटा को मैनेज करती है और समय पर नोटिफिकेशन भी देती है।
अल्ट्राह्यूमन रिंग (Smart Ultrahuman Ring) की बात करें, तो यह एक साधारण डिजाइन के साथ पेश की गई है जिसमें आपको स्मार्ट वॉच की तरह कोई डिस्प्ले नहीं मिलता है। साथ ही इसमें स्क्रीन या वाइब्रेंशन भी नहीं मिलता है। इस कारण यूजर्स को अपनी एक्टिविटी की डिटेल्स को मैन्युअली चेक करनी होगी।
Ultrahuman Ring की भारत में कीमत और उपलब्धता - Ultrahuman Ring Price In India

कीमत और उपलब्धता की बात करें, तो अल्ट्राह्यूमन रिंग जो कल से ही अर्थात 7 जुलाई को दोपहर 12 बजे से ग्लोबल स्तर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दी गयी है। और जिन्होंने बुक करा दी है उन्हें यह गैजेट सितंबर में मिलेगा। वहीं कीमत की बात करें, तो यह 18999 रुपए में उपलब्ध हैं और आप अल्ट्राह्यूमन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अभी ऑनलाइन प्री ऑर्डर कर सकते हैं। यह स्मार्ट रिंग ब्लैक और गोल्डन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
तो अगर आप भी स्मार्ट गैजेट के शौकीन हैं और हेल्थ का बहुत खयाल रखते हैं, तो Ultrahuman Ring को अभी प्री बुकिंग कर सकते हैं जिसे आप सितंबर में प्राप्त कर सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications







