Urban ने लॉन्च किए भारत के पहले टच स्क्रीन वाले बड्स, फोन को नहीं होगी पॉकेट से निकालने की जरूरत
Urban ने भारत के पहले डायल एंड टॉक फ्रॉम केस Urban Smart Buds TWS Earbuds लॉन्च किए हैं। इन बड्स की खासियत यह है कि इनपर टच-स्क्रीन दी गई है और इनमें डेडिकेटेड ANC और ENC मोड्स भी दिए गए हैं। साथ ही कंपनी ने इन्हें आपके बजट को ध्यान में रखकर पेश किया है।
अगर आप यूनिक डिजाइन वाले बड्स की तलाश कर रहे हैं, तो आप इन बड्स की तरफ रुख कर सकते हैं। इन बड्स को आसानी से ऐप के द्वारा मैनेज भी किया जा सकता है। चलिए इन टच-स्क्रीन वाले बड्स की कीमत, उपलब्धता और अन्य खास बातों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Urban Smart Buds TWS Earbuds की कीमत
कंपनी ने इन बड्स को मात्र 5,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। लेकिन लिमिटेड टाइम ऑफर के इस्तेमाल से आप इन बड्स को आधी कीमत यानी 2,499 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं। आप इन्हें कंपनी वेबसाइट्स के अलावा चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं।
Urban Smart Buds TWS Earbuds की खासियत
Smart Buds TWS Earbuds में खास फीचर मिल रहे हैं। इन बड्स के केस पर दिए गए डिस्प्ले के माध्यम से आप आसानी से कॉलिंग कर सकते हैं। यूजर्स को कॉन्टैक्ट्स से लेकर डायलर पैड तक का एक्सेस मिल जाता है और आपको फोन को अपनी पॉकेट से बाहर निकालने की भी जरूरत नहीं है।
बेहतरीन कॉलिंग एक्सपीरियंस देने के लिए इन बड्स में एडवांस्ड नॉइस कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है। इन बड्स में यूजर्स को 4 अलग-अलग ANC मोड्स ऑफ, ट्रांसपैरेंसी, एडॉप्टिव और नॉइस कैंसिलेशन दिए गए हैं। Urban के ये लेटेस्ट बड्स 32dB तक एक्सटरनल नॉइस ब्लॉक कर सकते हैं, जिससे कॉलिंग के दौरान कोई परेशानी नहीं आती है।
बात करें इन बड्स की डिस्प्ले की तो इनके केस पर 1.47 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें यूजर्स अपनी पसंद का वॉलपेपर तक सेट कर सकते हैं। इनमें खास ऐप का सपोर्ट दिया गया है, ताकि इन बड्स को कंट्रोल करने में कोई परेशानी ना हो। इस ऐप में ईयरबड्स की सेटिंग्स के अलावा प्लेबैक और EQ मोड्स कस्टमाइज किए जा सकते हैं। ये बड्स 13mm AI स्मार्ट ऑडियो ड्राइवर्स और स्पेशल सपोर्ट के साथ आते हैं। इन सबके अलावा, इन बड्स में आपको AI क्वॉड माइक सेटअप भी मिल रहा है।
Urban Smart Buds TWS Earbuds बैटरी
इन बड्स की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने के बाद ये बड्स आपको 48 घंटे तक का टॉक-टाइम और 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देंगे। इसके अलावा, इनमें टाइप-सी चार्जिंग कनेक्टिविटी के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिल रही है। ये बड्स अल्ट्रा-लो लेटेंसी गेमिंग मोड ऑफर करते हैं और इनमें स्मार्ट इन-इयर डिटेक्शन जैसे फीचर्स के अलावा ऑन-केस म्यूजिक कंट्रोल दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








