Home
Gadgets

VAIO TL10 एंड्रॉयड टैबलेट 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, मिल रहे ये धांसू फीचर्स, जानें कीमत

VAIO TL10 एंड्रॉयड टैबलेट 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जाने कीमत

VAIO ने अपना TL10 एंड्रॉयड टैबलेट ब्राजील में लॉन्च कर दिया है। जिसके साथ यूजर्स को पोर्टेबल कीबोर्ड भी मिल रहा है। वायो का एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह टैबलेट टू-इन -वन टैबलेट है, जिसे यूजर्स कंप्यूटर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आपको VAIO TL10 के फीचर्स , स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में आगे बताते हैं।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस डिवाइस में यूजर्स को 10.4 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिल रहा है। जो 2000 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगा। यह डिवाइस Mali-G57MP1 GPU के साथ UNISOC Huben T616 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB RAM और 128GB इंटनरल स्टोरेज दिया जा रहा है। वहीं इस टैबलेट में कैमरा सेटअप की बात करें तो यूजर्स को इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा रहा है।

VAIO TL10 एंड्रॉयड टैबलेट 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जाने कीमत

इस टैबलेट में यूजर्स को स्टीरियो ड्यूल स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल रहा है । इसके साथ ही 7,000mAh की बैटरी मिल रही है, इसके साथ ही 18 वॉट का चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए VAIO TL10 में 4G LTE, ड्यूल सिम, वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 5.0 यूजर्स को मिल सकता है। आपको बता दें, यह टैबलेट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

VAIO TL10 की कीमत

VAIO TL10 टैबलेट की कीमत 1,799 ब्राजीलियन रियाल यानि रकि, लगभग 29,700 रुपये है। फिलहाल यह एंड्रॉयड टैबलेट ब्राजील में ही उपलब्ध है। इसे कब तक अन्य बाजारों में उतारा जाएगा इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें, VAIO ब्रांड लगभग 10 साल पहले ही Sony से अलग हो गया था। मार्केट में विंडोज लैपटॉप इस कंपनी के मौजूद हैं। हालांकि अब कंपनी अपने इस नए डिवाइस के साथ टैबलेट बाजार में भी एंट्री कर रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
VAIO has launched its TL10 Android tablet in Brazil. In which users are getting 8GB RAM and 128GB internal storage with 7000mAh battery. An 8-megapixel primary camera and a 5-megapixel selfie camera are also being provided in this tablet.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X