Valentine Day gift: अपने साथी के लिए खरीदें टॉप गैजेट गिफ्ट

Valentine Day आते ही हम सोचते हैं कि अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट दें जो उसे पसंद आ सके। तो हम आपके लिए कुछ बेस्ट गिफ्ट के कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें आप खरीद के आपने पार्टनर को भेज सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन गैजेट के बारे में जो आप कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
Fujifilm Instax Mini 90 Neo क्लासिक इंस्टेंट फोटो कैमरा
Fujifilm Instax Mini 90 Neo क्लासिक इंस्टेंट फोटो कैमरा इन-बिल्ट फ्लैश, सीएमओएस सेंसर और ली-आयन बैटरी के साथ आता है। वजन की बात करें तो यह 296 ग्राम का है और डाइमेंशन 113.4mm x 91.9mm x 57.2mm है। अगर आपके पार्टनर को फोटोग्राफी पसंद है तो इस वैलेंटाइन्स डे पर यह उनके लिए एक बेस्ट गिफ्ट हो सकता है।
Samsung Galaxy Buds Pro
Samsung Galaxy Buds Pro की कीमत 8,490 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी बड्स प्रो एएनसी को सपोर्ट करता है और इसमें इन-बिल्ट 6 माइक दिया गया हैं। यह IPX7 वाटर रेजिस्टेंस के साथ आता है और 4 घंटे तक का टॉक टाइम/वॉयस कॉल ऑफर करता है।
JBL Flip 5
JBL Flip 5 आईपीएक्स7 वाटर रेजिस्टेंस, जेबीएल सिग्नेचर साउंड, दो जेबीएल स्पीकर्स को एक साथ पेयर करने के लिए पार्टीबूस्ट और यूनिक कलर ऑप्शनो के साथ आता है। वहीं अगर कीमत की बात करें तो यह आपको 7 हजार के आस-पास मिल जाएगा।

Amazfit GTR 2 नया वर्जन
Amazfit GTR 2 1.39-इंच AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ आता है, इस स्मार्टवॉच में 90 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, स्ट्रेस लेवल ट्रैकिंग, स्लीप क्वालिटी ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग और एक बैटरी के साथ आती है जो 11 दिनों तक चल सकती है। अब अगर कीमत की बात करें तो यह आपको 7 हजार में मिल जाएगा।
Sennheiser HD 350BT ब्लूटूथ हेडफोन
Sennheiser HD 350BT ब्लूटूथ हेडफोन को आप 7,490 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। यह ओवर-ईयर हेडफोन ब्लूटूथ 5.0 को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रोवाइट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








